8.8 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeभोपालकेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा झीलों की नगरी में मेट्रो चलने...

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा झीलों की नगरी में मेट्रो चलने से बढी शान

Published on

भोपाल l मेट्रो संचालन के साथ राजधानी में विकास की नई कहानी शुरू हुई है। इसके चलने से सभी यात्रियों, मरीजों को लाभ मिलेगा। शहरी ट्रांसपोर्ट के लिए यह बडी सौगात है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार को एम्स मेट्रो स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मेट्रो भोपाल के विकास में महत्ती भूमिका निभाएगी। इसके पूर्व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उसमें सवार होकर एम्स मेट्रो स्टेशन पहुंचे।

डॉ यादव ने कहा कि लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। लोग बेहद खुश थे। बच्चे, बुजुर्गों ने ट्रेन से शहर को निहारा है तो बहुत अच्छा लगा। उन्होंने मेट्रो के संचालन पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार का लाभ मिल रहा है। प्रदेश में 5800 करोड की 262 योजनाएं संचालित हो रही हैं जो गर्व की बात है। केंद्रीय मंत्री द्वारा इंदौर में अंडरग्रांउड लाइन को मंजूरी मिलने का भी आभार माना।

मेट्रो चलने से झीलों की नगरी की बढी शान— मनोहर लाल
एम्स मेट्रो स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि झीलों की नगरी में मेट्रो के चलने से शान बढी है। मेट्रो जहां होती है वहां ऐसा लगता है कि शहर उंचा उठ गया है। इससे रोजमर्रा की आवाजाही लोगों की आसान होगी। पैसा बचेगा और वातावरण बेहतर होगा।

मेट्रो वाला भोपाल देश का 26 वां शहर
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भोपाल इंदौर के बाद मेट्रो चलने वाला 26 वां शहर है। आगामी दो सालों में 30 किमी के दायरे में मेट्रो का संचालन हो सकेगा।

Read Also: बीएचईएल कारखाने के एफसीएक्स विभाग में ठेकेदारों के बल्ले—बल्ले

दुनिया में चायना के बाद देश दूसरे नंबर पर होगा
मनोहर लाल ने कहा कि वर्तमान में 1090 किमी मेट्रो ट्रेक है और 900 किमी ट्रेक का काम चल रहा है जब 300 किमी का दायरा बढ जाएगा तो देश चायना के बाद दूसरे नंबर पर होगा।

मेट्रो में सवार हुए यह मंत्री और विधायक
सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मंत्री कैलाश विजय वर्गीय, सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय, मंत्री कृष्णा गौर, मंत्री विश्वास सारंग, विधायक विष्णु खत्री के अलावा भाजपा के नेता, मीडिया से जुडे लोगों सहित सरकारी एजेंसियों के लोग सवार हुए।

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...