10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभोपालअयोध्या बायपास में पेड़ों को कटाने पर रोक

अयोध्या बायपास में पेड़ों को कटाने पर रोक

Published on

भोपाल ।
पेड़ काटे जाने के विरोध में मंगलवार को कांग्रेसियों ने कुछ इस तरह से विरोध प्रदर्शन किया था। भोपाल के आसाराम चौराहा से रत्नागिरि तिराहे तक 16 किमी लंबे अयोध्या बायपास को 10 लेन में तब्दील करने के लिए 7871 पेड़ों को काटने पर रोक लगा दी गई है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने 8 जनवरी तक के लिए रोक लगाई है। पेड़ काटने के विरोध में कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया था, जबकि गुरुवार को पर्यावरणविद् धरना आंदोलन करने वाले हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया 10 लेन प्रोजेक्ट के चलते यह पेड़ कटवा रहा है। हालांकि, इनके बदले 81 हजार पौधे रोपेने का वादा भी किया है। 10 लेन करने के प्रोजेक्ट में सेंट्रल वर्ज की चौड़ाई को 5 मीटर से घटाकर 1.5 मीटर करने का भी प्लान बना है।

Read Also: बीएचईएल भोपाल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई विदाई

पर्यावरणविद् नितिन सक्सेना ने यह याचिका लगाई थी। इस पर एनजीटी ने बुधवार को आदेश जारी किया। उन्होंने बताया कि जब तक एनजीटी अपने स्पष्ट आदेश जारी नहीं कर देती, तब तक पेड़ों की कटाई नहीं होनी चाहिए थी, लेकिन गठित कमेटी ने आदेश जारी कर दिए। छुट्‌टी वाले दिन नगर निगम काम नहीं करता, लेकिन दो दिन में करीब दो हजार पेड़ काट दिए गए। पर्यावरण के हित में यह प्रोजेक्ट गलत है। यहां लगातार पेड़ों की कटाई हो रही है। पहले भी हजारों पेड़ काटे जा चुके हैं।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मप्र में एलपीजी संकट: कई शहरों में राहत, भोपाल में अब भी किल्लत, सिलेंडर खत्म होने पर हंगामा

भोपाल मप्र के कई शहरों में एलपीजी गैस संकट से आंशिक राहत मिलनी शुरू हो...