9.2 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeभोपाल8000 पेड़ों की कटाई के विरोध में विशाल धरना-प्रदर्शन पर्यावरण संरक्षण की...

8000 पेड़ों की कटाई के विरोध में विशाल धरना-प्रदर्शन पर्यावरण संरक्षण की उठी मजबूत आवाज

Published on

भोपाल।
शहर में प्रस्तावित 8000 पेड़ों की कटाई के विरोध में एक विशाल और शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में नागरिकों, पर्यावरण प्रेमियों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संतुलन और प्रकृति संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए श्रमिक नेता दीपक गुप्ता के नेतृत्व में काटे गए पेड़ों की स्मृति में अगरबत्ती प्रज्ज्वलित कर 2 मिनट का मौन रखा गया। यह मौन उन पेड़ों के साथ-साथ उनसे जुड़े पर्यावरणीय नुकसान के प्रति संवेदना प्रकट करने हेतु रखा गया।

Read Also: बिहार के छोरों ने रचा इतिहास, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड! पर हर्षा भोगले क्यों हुए ‘टेंशन’ में? बोले- जश्न मनाने की ज़रूरत नहीं…

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सरकार एवं प्रशासन से मांग की कि पेड़ों की कटाई पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा पर्यावरण से जुड़े सभी निर्णयों में जनहित और दीर्घकालिक प्रभावों को प्राथमिकता दी जाए। वक्ताओं ने कहा कि पेड़ जीवन का आधार हैं और इनकी अंधाधुंध कटाई आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर संकट पैदा कर सकती है।
धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री पीसीशर्मा, पर्यावरण प्रेमी उमाशंकर तिवारी, सुभाष पांडे, सुयश कुलश्रेष्ठ सहित बड़ी  संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this