9.5 C
London
Wednesday, February 11, 2026
Homeभोपालदो साल की उपलब्धियां, तीन साल का विजन—मंत्री कृष्णा गौर

दो साल की उपलब्धियां, तीन साल का विजन—मंत्री कृष्णा गौर

Published on

भोपाल।
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने विंध्याचल भवन स्थित विभागीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने विभाग की पिछले दो वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी दी और आगामी तीन वर्षों का विजन भी प्रस्तुत किया। राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि पिछले दो वर्षों में विभाग ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के हाथ में प्रदेश की सत्ता थी, तब मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था, लेकिन आज वर्तमान सरकार निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में पिछड़ा वर्ग आदर्श छात्रावास परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। छात्रावासों में विद्यार्थियों के लिए कमरों का रिनोवेशन, अध्ययन टेबल, भोजन कक्ष की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Read Also: बिहार के छोरों ने रचा इतिहास, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड! पर हर्षा भोगले क्यों हुए ‘टेंशन’ में? बोले- जश्न मनाने की ज़रूरत नहीं…

साथ ही प्रत्येक छात्रावास में इनडोर गेम्स से लेकर वाई-फाई जैसी आधुनिक सुविधाएं भी दी जा रही हैं। पहले जहां मेस की सुविधा नहीं थी, अब विद्यार्थियों को निशुल्क भोजन व्यवस्था मुहैया कराई जा रही है। राज्य मंत्री ने बताया कि पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को विदेशों में रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश के लगभग साढ़े सात लाख छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृत एवं वितरित की जा रही है और समय पर छात्रवृत्ति का वितरण सुनिश्चित किया गया है। इसके साथ ही 50 विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें विदेश में उच्च शिक्षा के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली छात्रगृह योजना में सुधार करते हुए लाभार्थियों की संख्या 50 से बढ़ाकर 150 कर दी गई है। वहीं WAMSI पोर्टल के माध्यम से वक्फ संपत्तियों के डिजिटलाइजेशन में मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है।

Latest articles

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

More like this

चूहामार दवा खाने से 12वीं की छात्रा की मौत

भोपाल राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की छात्रा ने घर में बने...

गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

भोपाल राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी की...

महाशिवरात्रि पर दादाजी धाम में भव्य धार्मिक आयोजन

भोपाल जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर में महाशिवरात्रि...