12 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभोपालमहिलाओं के वस्त्र चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार

महिलाओं के वस्त्र चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार

Published on

भोपाल।
राजधानी के कोलार क्षेत्र में पुलिस ने महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी किए गए वस्त्र स्वयं पहनकर घूमता था। यह मामला अमरनाथ कॉलोनी का है, जहां मंगलवार रात एक डेरी संचालक के घर से महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी किए गए। पीड़ित के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे उन्हें बालकनी में किसी की परछाईं दिखाई दी। जब उन्होंने गेट खोलकर ललकारा तो आरोपी अंडरगारमेंट्स लेकर मौके से फरार हो गया। भागते समय आरोपी का श्रमिक पहचान पत्र घर में गिर गया, जिस पर उसका नाम दीपेश लिखा था। इसी सुराग के आधार पर कोलार पुलिस ने बुधवार दोपहर आरोपी के घर पर दबिश दी, जहां वह सोता हुआ मिला। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने चोरी किए गए अंडरगारमेंट्स पहन रखे थे।

Read Also: Stress की टेंशन अब होगी खत्म! ये 5 चीजें खाते ही दिमाग होगा एकदम कूल, जानें मूड बूस्ट करने वाले ‘मैजिक’ फूड्स!

पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान की कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी ने इससे पहले मंदाकिनी कॉलोनी के एक अन्य घर में भी इसी प्रकार की चोरी की थी। वहां से चुराए गए कुछ अंडरगारमेंट्स भागते समय उनके घर में छूट गए थे, जिन्हें पुलिस को सौंप दिया गया है। जेपी अस्पताल के क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. राहुल शर्मा के अनुसार, आरोपी में फेटिशिज्म और वैंडलिज्म जैसी मनोवैज्ञानिक प्रवृत्तियां हो सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के व्यवहार के पीछे मानसिक असंतुलन या महिलाओं के प्रति नकारात्मक भावनाएं कारण हो सकती हैं। ऐसे मामलों में मनोवैज्ञानिक उपचार और काउंसलिंग आवश्यक होती है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मप्र में एलपीजी संकट: कई शहरों में राहत, भोपाल में अब भी किल्लत, सिलेंडर खत्म होने पर हंगामा

भोपाल मप्र के कई शहरों में एलपीजी गैस संकट से आंशिक राहत मिलनी शुरू हो...