10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालनगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी का स्वागत

नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी का स्वागत

Published on

भोपाल।

नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी का स्वागत,वार्ड 28 की जनता ने नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी  का भव्य स्वागत, वंदन और अभिनंदन कर उनके प्रति अपना अपार विश्वास और सम्मान व्यक्त किया। भोपाल नगर निगम के अध्यक्ष के नेतृत्व में वार्ड 28 ने विकास की नई ऊँचाइयों को छुआ है। क्षेत्र में सड़क मार्गों का निर्माण, नाले-नालियों की मरम्मत एवं सफाई, मंदिरों का सौंदर्यीकरण, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पेयजल आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था जैसे अनेक महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न हुए हैं, जिनसे आमजन को सीधा लाभ मिला है।

रहवासियों ने कहा कि उन्होंने जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी है और निरंतर सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर निगम अध्यक्ष  किशन सूर्यवंशी ने कहा “वार्ड 28 मेरे लिए परिवार के समान है। इसके विकास और प्रगति के लिए मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करता रहूँगा और किसी भी प्रकार की कसर नहीं छोड़ूँगा।”

यह भी पढ़िए: जवाहर लाल नेहरू स्कूल से निकली साईकिल रैली

यह भव्य आयोजन वार्ड 28 की जनता के विश्वास, समर्थन और स्नेह का जीवंत उदाहरण रहा। बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने अध्यक्ष  के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लिया।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...