11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeभोपालदादाजी धाम मंदिर में नववर्ष पर सामूहिक रुद्राभिषेक व हवन

दादाजी धाम मंदिर में नववर्ष पर सामूहिक रुद्राभिषेक व हवन

Published on

भोपाल।
रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर में नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर गुरुवार को सामूहिक रुद्राभिषेक, हवन तथा भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विश्व जनकल्याण, अमन-शांति एवं सुख-समृद्धि की मंगल कामना की गई। श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भगवान शिव का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक के पश्चात ट्रस्ट द्वारा सभी श्रद्धालुओं को श्रीफल प्रदान किए गए, जिनसे विधिवत हवन संपन्न कराया गया। संपूर्ण परिसर वैदिक मंत्रों, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा।

Read Also: सावधान! क्या आपको भी है तेज सिरदर्द और गर्दन में अकड़न? Meningitis (दिमागी बुखार) के ये 5 लक्षण हो सकते हैं जानलेवा!

ट्रस्ट अध्यक्ष  शिवरतन नामदेव ने धर्मपत्नी श्रीमती अर्चना नामदेव, ट्रस्टीगण शशि कुमार गुप्ता, जीवन नामदेव, राजेंद्र चक्रवर्ती, मंदिर व्यवस्था समिति के सदस्य आरडी धुर्वे, अनन्या नामदेव एवं दादाजी धाम परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडित राजेंद्र पलिया के आचार्यत्व में सायं 4 बजे से सामूहिक रुद्राभिषेक एवं पूजन संपन्न कराया गया। रुद्राभिषेक के उपरांत महाआरती, भजन-कीर्तन तथा प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। दादाजी धाम परिवार ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this