11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeभोपालकेरवा जंगल कैंप में 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म

केरवा जंगल कैंप में 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म

Published on

भोपाल।
राजधानी के केरवा जंगल कैंप रिसॉर्ट में एक प्रॉपर्टी डीलर द्वारा 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने आर्थिक मदद का झांसा देकर युवती को मिलने बुलाया और जान से मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर रातीबड़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है। उसकी मुलाकात आरोपी से एक सहेली के माध्यम से हुई थी। आरोपी ने अपना नाम समीर बताया था, जबकि उसका असली नाम जहूर बताया जा रहा है और वह प्रॉपर्टी डीलर है।

पीड़िता की मां की तबीयत खराब होने के कारण उसे पैसों की जरूरत थी, जिस पर आरोपी ने 5 हजार रुपए की मदद करने का आश्वासन दिया। 31 दिसंबर की रात आरोपी ने युवती को पैसे देने के बहाने नेहरू नगर बुलाया। इसके बाद घुमाने के बहाने उसे केरवा जंगल कैंप रिसॉर्ट ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना दी।

Read Also: सावधान! क्या आपको भी है तेज सिरदर्द और गर्दन में अकड़न? Meningitis (दिमागी बुखार) के ये 5 लक्षण हो सकते हैं जानलेवा!

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रातीबड़ थाने से महिला सब-इंस्पेक्टर को बुलाया। पीड़िता के बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया गया और एफआईआर दर्ज की गई। थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this