11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeभोपालबजरिया में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,महिला ने की खुदकुशी

बजरिया में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,महिला ने की खुदकुशी

Published on

भोपाल।
राजधानी के बजरिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बजरिया थाना पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राजा सिंह पिता सीताराम सिंह (24) निवासी सेमरा चांदबड़ के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ललितपुर का रहने वाला था और भोपाल में पढ़ाई के लिए आया था।

बीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह गोविंदपुरा स्थित एक कंपनी में नौकरी कर रहा था। राजा अपने भाई और भाभी के साथ रहता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना के समय भाई-भाभी अपनी बेटी को चेकअप के लिए अस्पताल ले गए थे। लौटने पर उन्होंने राजा को फंदे पर लटका देखा। शोर मचाने पर पड़ोसियों की मदद से शव को नीचे उतारा गया और पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों के मुताबिक राजा ने कभी किसी तरह की परेशानी का जिक्र नहीं किया था। पुलिस अब कॉल डिटेल खंगाल रही है।

Read Also: सावधान! क्या आपको भी है तेज सिरदर्द और गर्दन में अकड़न? Meningitis (दिमागी बुखार) के ये 5 लक्षण हो सकते हैं जानलेवा!

इधर, निशातपुरा थाना क्षेत्र के पीपल चौराहा इलाके में रहने वाली सीमा कुशवाह पति मोहन कुशवाह (35) ने भी घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी प्रधान आरक्षक शेख फीरोज ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति पिछले दो वर्षों से ठीक नहीं थी और उसका उपचार चल रहा था। वह पूर्व में गुना जिले में एक आंगनबाड़ी में कार्यरत थी। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this