15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभोपालमां कंकाली के दरबार में भव्य धार्मिक आयोजन—भजन-कीर्तन, दर्शन और भंडारे में...

मां कंकाली के दरबार में भव्य धार्मिक आयोजन—भजन-कीर्तन, दर्शन और भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

Published on

भोपाल।
मां कंकाली के पावन दरबार में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। इस अवसर पर सुबह 9 बजे से शाम तक श्रद्धालुओं के लिए मां कंकाली के दर्शन, भजन-कीर्तन एवं भंडारे की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान मां कंकाली के भक्ति भजनों की मनोहारी प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रसिद्ध भजन गायक पं. राकेश पाठक ‘निराला’ द्वारा प्रस्तुत मधुर एवं भावपूर्ण भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

Read Also: Ruturaj Gaikwad ने मचाया गदर! ‘किंग’ कोहली को पछाड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अक्षर पटेल ने भी ठोका तूफानी शतक!

मां कंकाली के जयकारों के साथ भक्तगण भजनों पर झूमते नजर आए। आयोजकों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर मां कंकाली का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अलावा दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। आयोजन समिति ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आस्था, संस्कार और आपसी सौहार्द को बल मिलता है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मप्र में एलपीजी संकट: कई शहरों में राहत, भोपाल में अब भी किल्लत, सिलेंडर खत्म होने पर हंगामा

भोपाल मप्र के कई शहरों में एलपीजी गैस संकट से आंशिक राहत मिलनी शुरू हो...