13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपालजिंसी से नहीं हटाया गया स्लॉटर हाउस, पूरे क्षेत्र में फैली जहरीली...

जिंसी से नहीं हटाया गया स्लॉटर हाउस, पूरे क्षेत्र में फैली जहरीली हवानागरिकों में रोष, रहवासियों ने आंदोलन की चेतावनी दी

Published on

भोपाल ।
राजधानी भोपाल के जिंसी क्षेत्र में स्थित स्लॉटर हाउस स्थानीय नागरिकों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। यहां से लगातार फैल रही जहरीली हवा आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन चुकी है। क्षेत्रवासियों में सांस लेने में तकलीफ, उल्टी, बुखार, खांसी जैसी गंभीर बीमारियों के लक्षण सामने आ रहे हैं। 24 घंटे हवा में फैली असहनीय दुर्गंध के कारण लोगों का घरों में रहना तक मुश्किल हो गया है।

स्थानीय रहवासियों का कहना है कि जिंसी रोड के पास नगर निगम द्वारा अनुमोदित एक बड़ा स्लॉटर हाउस संचालित किया जा रहा है। यहां कटे पशुओं के सड़े-गले मांस के अवशेष नालों में बहाए जा रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में भयानक बदबू फैल रही है। स्थिति इतनी गंभीर है कि स्थानीय पार्षद भी लगातार शिकायतें करते-करते परेशान हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। नियमों के अनुसार स्लॉटर हाउस घनी आबादी से दूर बनाए जाने चाहिए। जिंसी स्थित स्लॉटर हाउस को आदमपुर छावनी क्षेत्र में शिफ्ट करने का वादा भी किया गया था, लेकिन नेताओं की आपसी खींचतान के चलते यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया।

Read Also: Ruturaj Gaikwad ने मचाया गदर! ‘किंग’ कोहली को पछाड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अक्षर पटेल ने भी ठोका तूफानी शतक!

सूत्रों के अनुसार आदमपुर छावनी किसी विरोधी नेता का क्षेत्र माना जाता है, जिसके कारण वहां स्थानांतरण नहीं होने दिया गया। नागरिकों का कहना है कि वे जगह-जगह शिकायत कर-करके थक चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से लगातार अनदेखी की जा रही है। हाल ही में इंदौर में हुई घटनाओं के बावजूद प्रशासन सतर्क होता नहीं दिख रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही स्लॉटर हाउस को हटाने या स्थानांतरित करने की ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र जन आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Latest articles

प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने प्रयासरत : कृष्णा गौर

गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र को मिली 83 लाख की सौगात भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक...

भेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शीर्ष प्रबंधन में की गईं महत्वपूर्ण नियुक्तियां

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपने...

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...