13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपालमां कंकाली भक्त मंडल की निकली चुनरी यात्रा ,पहुंची म़ंत्री कृष्णा गौर

मां कंकाली भक्त मंडल की निकली चुनरी यात्रा ,पहुंची म़ंत्री कृष्णा गौर

Published on

भोपाल।
मां कंकाली भक्त मंडल द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल धार्मिक चुनरी यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह पावन आयोजन इस वर्ष अपने 14वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। रविवार को निकाली गई इस चुनरी यात्रा में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। चुनरी यात्रा का शुभारंभ शांति सरोवर स्कूल के पास स्थित सतनामी नगर हनुमान मंदिर, सोनागिरी से हुआ। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए विधिवत रूप से मां कंकाली मंदिर, गुदावल पहुंची, जहां धार्मिक अनुष्ठानों के साथ समापन हुआ। यात्रा के दौरान मां कंकाली की विशाल चुनरी, भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और “जय मां कंकाली” के गगनभेदी जयकारों से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

Read Also: Ruturaj Gaikwad ने मचाया गदर! ‘किंग’ कोहली को पछाड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अक्षर पटेल ने भी ठोका तूफानी शतक!

आयोजन समिति ने बताया कि यह धार्मिक यात्रा समाज में आस्था, एकता और धार्मिक चेतना को सशक्त करने का माध्यम है। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक के रूप में श्रीमती कृष्णा गौर (विधायक एवं राज्य मंत्री, मध्यप्रदेश शासन) तथा रामेश्वर शर्मा (विधायक, हुजूर विधानसभा) विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम के संरक्षक के रूप में वीरेंद्र त्रिपाठी, राकेश सिंह भदौरिया एवं अशोक गुप्ता ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मां कंकाली भक्त मंडल एवं धर्म यात्रा परिषद भोपाल द्वारा समस्त धर्मप्रेमी जनता का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपील की गई।

Latest articles

प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने प्रयासरत : कृष्णा गौर

गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र को मिली 83 लाख की सौगात भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक...

भेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शीर्ष प्रबंधन में की गईं महत्वपूर्ण नियुक्तियां

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपने...

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...