13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपालकाव्य श्री चैंपियनशिप में सोनपुरे सम्मानित

काव्य श्री चैंपियनशिप में सोनपुरे सम्मानित

Published on

भोपाल ।
अयोध्या महोत्सव न्यास द्वारा आयोजित दस दिवसीय अयोध्या महोत्सव–2026 का भव्य आयोजन फॉरएवर लॉन, अयोध्या में किया गया। इस महोत्सव के अंतर्गत प्रथम बार काव्य श्री चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसे साहित्य प्रेमियों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का आयोजन हरीश कुमार श्रीवास्तव (अध्यक्ष, अयोध्या महोत्सव न्यास), अरुण कुमार द्विवेदी (संगठन महासचिव) के नेतृत्व तथा प्रसिद्ध कवि दुर्गेश पांडे “दुर्लभ” के मार्गदर्शन एवं संयोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालकृष्ण पांडे (प्रवक्ता, भाजपा) एवं लोकप्रिय कवि श्री श्रीवास्तव रहे।

इस काव्य प्रतियोगिता में भोपाल के सुपरिचित कवि एवं बीएचईएल से सेवा निवृत्त अधिकारी सुरेश सोनपुरे “अजनबी” को उनकी सराहनीय काव्य प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया। उनकी रचनाओं ने श्रोताओं एवं निर्णायकों पर गहरी छाप छोड़ी। काव्य श्री चैंपियनशिप के निर्णायक मंडल में कृष्ण द्विवेदी, इंद्रजीत सिंह “अर्चक”, गुरु प्रसाद तिवारी एवं  नीरज सिन्हा “नीर” शामिल रहे।

Read Also: Ruturaj Gaikwad ने मचाया गदर! ‘किंग’ कोहली को पछाड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अक्षर पटेल ने भी ठोका तूफानी शतक!

अयोध्या महोत्सव में देश के विभिन्न प्रदेशों से कवि एवं साहित्यकारों ने सहभागिता की। मध्य प्रदेश से सुरेश जायसवाल “अहम” (सीहोर) के नेतृत्व में वृंदावन राय सरल सागर, सुरेश सोनपुरे “अजनबी” (भोपाल), राजकुमारी चौकसे (भोपाल), सुंदर जायसवाल (कांटाफोड़, देवास), कमलेश शर्मा “कमल” (सीहोर), अखिलेश “हठीला” (सीहोर), संदीप मेवाड़ा (सीहोर) एवं ईश्वर दयाल गोस्वामी (रहली) ने सहभागिता कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। यह आयोजन साहित्य, संस्कृति और काव्य के क्षेत्र में नवोदित एवं स्थापित रचनाकारों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुआ।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...