13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपालभोजपुर से किसान जन आंदोलन यात्रा का शुभारंभ—बूथ चलो, गाँव चलो अभियान...

भोजपुर से किसान जन आंदोलन यात्रा का शुभारंभ—बूथ चलो, गाँव चलो अभियान से कांग्रेस संगठन को मिली नई मजबूती

Published on

भोपाल ।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  जीतू पटवारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘बूथ चलो, गाँव चलो’ अभियान के अंतर्गत रायसेन जिले की ग्राम पंचायत तराबली में ग्राम पंचायत कांग्रेस समिति का गठन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में रायसेन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, भोपाल ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती अनोखी पटेल, पूर्व विधायक  देवेंद्र पटेल, प्रदेश प्रवक्ता आनंद जाट, राहुल राज, प्रदेश सचिव विष्णु विश्वकर्मा, कांग्रेस नेता  यदुवीर पटेल,  सुभाष पटेल, ग्राम पंचायत कांग्रेस समिति अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, बीएलए सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके उपरांत भोजपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री पटवारी ने किसानों के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में प्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रदेश-व्यापी ‘किसान जन आंदोलन यात्रा’ का शुभारंभ किया। यह यात्रा किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा एवं सभी ब्लॉकों तक पहुंचेगी और किसानों की ज्वलंत समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेगी। इस अवसर पर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष  धर्मेंद्र सिंह चौहान, किसान कांग्रेस रायसेन जिला अध्यक्ष रंजीत रघुवंशी, महिला नेत्री श्रीमती पवित्रा कौर, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान साथी मौजूद रहे।

Read Also: Ruturaj Gaikwad ने मचाया गदर! ‘किंग’ कोहली को पछाड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अक्षर पटेल ने भी ठोका तूफानी शतक!

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव के दौरान लाड़ली बहनों और किसानों से बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन सत्ता में आते ही जनता के साथ धोखा किया। उन्होंने कहा, “लाड़ली बहनों को 1500 रुपये देकर दिखावा किया गया, लेकिन बाद में उनके परिवारों पर 5-5 हजार रुपये के बिजली बिल थमा दिए गए। जिसे चुनाव में जिताया, उसी का अपमान किया गया।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...