14.7 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभोपालदेर रात तक तीन युवकों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

देर रात तक तीन युवकों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Published on

भोपाल।
राजधानी भोपाल में सोमवार को आत्महत्या की तीन अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन युवकों ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने तीनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना सुबह की है, जिसमें एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों द्वारा युवक को फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दूसरी घटना दोपहर के समय की बताई जा रही है।

Read Also: Weight Gain Foods For Babies: ‘सूखे-पापड़’ जैसे दुबले बच्चों को बनाएं तंदुरुस्त! डॉक्टर ने बताए 5 सुपरफूड्स, जिनसे तेजी से बढ़ेगा वजन और हड्डियां…

यहां भी एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक तनाव की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। तीसरी घटना देर रात की है, जिसमें एक अन्य युवक ने अपने निवास स्थान पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार तीनों युवकों की उम्र 30 से 36 वर्ष के बीच बताई जा रही है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

रक्षाबंधन से पहले शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’, आदिवासी व दूरस्थ क्षेत्रों में सफर होगा आसान : सीएम

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को एक बड़ा ऐलान...

उज्जैन: हाथ-ठेला व्यापारियों ने लगाया अवैध वसूली और प्रताड़ना का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

भोपाल। राजधानी और स्थानीय स्तर पर रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के हितों की रक्षा करने वाले...

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से बस संचालन लागत बेकाबू, परिवहन मंत्री से बैठक

भोपाल। ईरान युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई...

चलती ट्रेनों में सो रही महिलाओं को निशाना बनाने वाला अंतरराज्यीय लुटेरा गिरफ्तार

भोपाल। चलती ट्रेनों में सो रही महिला यात्रियों को अपना निशाना बनाने वाले एक...

More like this