14.7 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभोपालभेल के बरखेड़ा पठानी की टंकी में गंदगी पेयजल व्यवस्था पर सवाल—कांग्रेस...

भेल के बरखेड़ा पठानी की टंकी में गंदगी पेयजल व्यवस्था पर सवाल—कांग्रेस ने टंकियों व फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण

Published on

भोपाल।
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 17 लोगों की मौत के बाद भोपाल में भी पेयजल की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है। शहर के कई इलाकों से गंदे पानी की सप्लाई की शिकायतें सामने आने के बाद नगर निगम का अमला मैदान में उतर गया है। निगम द्वारा न केवल पानी के सैंपल लिए जा रहे हैं, बल्कि खराब वाल्व और तकनीकी खामियों को भी सुधारा जा रहा है। इसी बीच मंगलवार को कांग्रेस नेताओं और पार्षदों ने शहर की पेयजल टंकियों और वाटर फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बरखेड़ा पठानी क्षेत्र स्थित पानी की टंकी में गंदगी पाई गई, जबकि श्यामला हिल्स स्थित वाटर फिल्टर प्लांट का रॉ-वॉटर बड़े तालाब में मिलते हुए दिखाई दिया।

इसे लेकर कांग्रेस नेताओं ने गहरी आपत्ति जताते हुए तत्काल सुधार की मांग की है। बरखेड़ा पठानी की टंकी में गंदगी, वीडियो बनाकर उठाए सवाल कांग्रेस नेता रविंद्र साहू झूमरवाला ने गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के बरखेड़ा पठानी स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर निरीक्षण किया और मौके का वीडियो भी बनाया। इस दौरान टंकी के अंदर और आसपास भारी गंदगी पाई गई। झूमरवाला ने कहा कि इसी टंकी से प्रतिदिन हजारों लोगों को पीने का पानी सप्लाई किया जाता है। यदि पानी दूषित रहा तो संक्रमण और गंभीर बीमारियां फैल सकती हैं।

Read Also: Weight Gain Foods For Babies: ‘सूखे-पापड़’ जैसे दुबले बच्चों को बनाएं तंदुरुस्त! डॉक्टर ने बताए 5 सुपरफूड्स, जिनसे तेजी से बढ़ेगा वजन और हड्डियां…

उन्होंने प्रशासन से तत्काल सफाई और सुधारात्मक कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो भोपाल में भी इंदौर जैसी दुखद घटना घट सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि टंकी के आसपास गंदगी के साथ शराबियों का जमावड़ा भी देखा गया, जो सुरक्षा और स्वच्छता दोनों के लिहाज से गंभीर लापरवाही है।
श्यामला हिल्स फिल्टर प्लांट में मिली गंभीर खामियां शहर के कई इलाकों में पीने का पानी सप्लाई किया जाता है ।

Latest articles

भारतीय वायुसेना का बढ़ेगा दबदबा, DRDO के साथ मिलकर किया रुद्रम-II मिसाइल का सफल परीक्षण

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO और भारतीय वायु सेना मंगलवार...

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

More like this

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

कफ सिरप का अवैध नेटवर्क: भोपाल के गांधी नगर के बाद मुबारकपुर में एसटीएफ का छापा, 50 लाख की कफ सिरप जब्त

भोपाल। नशे के लिए उपयोग की जाने वाली कफ सिरप का अवैध कारोबार किसी...