9.7 C
London
Wednesday, February 11, 2026
Homeभोपालमहिला से मोबाइल झपटा

महिला से मोबाइल झपटा

Published on

भोपाल ।
राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। श्याम नगर क्षेत्र में ड्यूटी से घर लौट रही एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन झपट लिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़िता ने तुरंत पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर दो संदिग्धों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

Read Also: पूर्व केंद्रीय मंत्री कलमाड़ी का 81 वर्ष की उम्र में निधन

पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है और वे पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपी किसी गिरोह से तो जुड़े नहीं हैं। घटना के बाद पुलिस ने रात के समय गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

Latest articles

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

More like this

चूहामार दवा खाने से 12वीं की छात्रा की मौत

भोपाल राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की छात्रा ने घर में बने...

गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

भोपाल राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी की...

महाशिवरात्रि पर दादाजी धाम में भव्य धार्मिक आयोजन

भोपाल जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर में महाशिवरात्रि...