5.8 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeभोपालमकर संक्रांति पर जंबूरी मैदान में सजेगा आसमान 2,000 पतंगों संग होगा...

मकर संक्रांति पर जंबूरी मैदान में सजेगा आसमान 2,000 पतंगों संग होगा भव्य पतंग महोत्सव

Published on

भोपाल।
राजधानी भोपाल में मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष विशेष उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया जाएगा। शहर की परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा पहली बार ‘भोजपाल पतंग महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि पतंग महोत्सव 14 जनवरी को सुबह 10 बजे से अवधपुरी चौराहा स्थित हेलीपैड मैदान (भेल) में आयोजित होगा। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पतंगबाज भाग लेंगे और अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। महोत्सव के दौरान समिति द्वारा 2,000 पतंगें निःशुल्क वितरित की जाएंगी। साथ ही मकर संक्रांति के पारंपरिक स्वाद को बनाए रखते हुए तिल-गुड़ के लड्डू एवं गरमा-गरम खिचड़ी की महाप्रसादी का वितरण भी किया जाएगा।

Read Also: IND vs NZ: फ्री में यहाँ देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला महामुकाबला! रोहित-कोहली की सेना तैयार, जानें कब और कहाँ होगा मैच?

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आयोजन समिति ने चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। अध्यक्ष यादव ने स्पष्ट किया कि महोत्सव में केवल सूती एवं सुरक्षित धागे का ही उपयोग किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, विनय सिंह, महेंद्र नामदेव, अखिलेश नागर, मो. जाहिद खान, मधु भवनानी, चंदन वर्मा, दीपक शर्मा, भूपेंद्र सिंह, मो. रेहान खान, दीपक बैरागी, देवेंद्र चौकसे, सुनील वैष्णव सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हैं। समिति ने शहरवासियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

राजधानी में किशोरियों से दरिंदगी: घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म

भोपाल। राजधानी भोपाल में किशोरियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते...

भोपाल सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास भुगत रहे बंदी ने लगाई फांसी

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल में रविवार शाम हत्या के मामले में आजीवन कारावास की...

गाय चोरी और कटने की आशंका पर थाने में धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

भोपाल। गांधी नगर इलाके में दो गायों की चोरी और उनके काटे जाने की...