12.4 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeभोपालएम्स भोपाल–आईआईटी इंदौर बनाएंगे दुनिया की पहली  एआई आधारित पोर्टेबल 3डी एक्स-रे...

एम्स भोपाल–आईआईटी इंदौर बनाएंगे दुनिया की पहली  एआई आधारित पोर्टेबल 3डी एक्स-रे यूनिट

Published on

भोपाल।
सड़क हादसों और ग्रामीण इलाकों में घायल मरीजों की जान अब समय पर जांच न मिलने के कारण नहीं जाएगी।  एम्स भोपाल–आईआईटी  इंदौर मिलकर एक ऐसी  एआई आधारित पोर्टेबल 3डी एक्स-रे यूनिट विकसित कर रहे हैं, जो अस्पताल के बाहर ही सीटी स्कैन जैसी हाई-डेफिनेशन थ्री-डी इमेज उपलब्ध कराएगी। इस महत्वपूर्ण परियोजना को ICMR ने 8 करोड़ रुपये की फंडिंग मंजूर की है। देश में ट्रॉमा मरीजों की मौत का सबसे बड़ा कारण जांच सुविधाओं तक पहुंच में देरी मानी गई है। अकेले मध्यप्रदेश में हर साल करीब डेढ़ लाख लोग सड़क हादसों और दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सीटी स्कैन जैसी आधुनिक तकनीक लगभग न के बराबर है, जिससे रेफर होकर बड़े शहर पहुंचने तक मरीज की हालत गंभीर हो जाती है।

Read Also: श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

नई पोर्टेबल यूनिट एंबुलेंस और दुर्घटना स्थल पर ही काम करेगी। एक्स-रे आधारित मल्टी-एंगल इमेज को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तुरंत 3D फॉर्म में बदला जाएगा। दावा है कि इसमें रेडिएशन सीटी स्कैन की तुलना में लगभग 500 गुना कम होगा, जबकि इमेज क्वालिटी उच्च स्तर की होगी।  एम्स भोपाल के मैक्सोफेशियल सर्जन डॉ. बीएल सोनी और डॉ. अंशुल राय इस प्रोजेक्ट के प्रमुख शोधकर्ता हैं। उनके अनुसार मशीन पूरी तरह पोर्टेबल होगी और गोल्डन आवर में ही चोट की सटीक स्थिति समझकर इलाज शुरू किया जा सकेगा। इससे गांवों से शहरों तक रेफरल की जरूरत भी काफी हद तक कम होगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

गांवों में ‘स्वामित्व योजना’ की जमीनों की मुफ्त रजिस्ट्री कराएगी सरकार, 3800 करोड़ का खर्च खुद उठाएगी राज्य सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में...

जनजातीय कार्य विभाग में तबादलों की प्रक्रिया शुरू: e-HRMS पोर्टल पर 8 जून तक मांगे ऑनलाइन आवेदन

भोपाल। मप्र में तबादलों का दौर शुरू होने के साथ ही जनजातीय कार्य एवं...

नगर निगम की नई बिल्डिंग में लिफ्ट में फंसी महिला, 20 मिनट तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम के नवनिर्मित मुख्यालय भवन में सुरक्षा इंतजामों...