10.5 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभोपालभोपाल के कांग्रेसियों ने इंदौर के पीड़ितों के लिए उपवास रखकर न्याय...

भोपाल के कांग्रेसियों ने इंदौर के पीड़ितों के लिए उपवास रखकर न्याय की मांग

Published on

भोपाल।
इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से 24 नागरिकों की मौत के मामले में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी, भोपाल के तत्वावधान में आज रोशनपुरा चौराहे पर उपवास का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक पांच घंटे का उपवास रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उपवास कार्यक्रम में पूर्व महापौर विभा पटेल, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष साबिस्ता जैकी, बीएचईएल के श्रमिक नेता दीपक गुप्ता, राजकुमार सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Read Also: महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

इस अवसर पर श्रमिक नेता दीपक गुप्ता ने कहा कि सरकार पानी की गुणवत्ता पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने भोपालवासियों से अपील की कि वे अपने घरों में आने वाले पानी की नियमित जांच कराएं ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए तथा भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...