25.3 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभोपालप्रदेश कर्मचारियों-पेंशनरों को 35 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा

प्रदेश कर्मचारियों-पेंशनरों को 35 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा

Published on

भोपाल।
राजस्थान और हरियाणा की तर्ज पर प्रदेश सरकार अपने 10 लाख से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लाने की तैयारी कर रही है। इस योजना की घोषणा आगामी राज्य बजट में किए जाने की संभावना है। योजना अंशदायी और कैशलेस होगी, जिसमें गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अधिकतम 35 लाख रुपये तक की सुविधा उपलब्ध रहेगी। योजना के तहत कर्मचारी स्वयं, पति-पत्नी और आश्रित बच्चों के लिए फोटोयुक्त डिजिटल कार्ड बनाया जाएगा। पेंशनर भी इस योजना के दायरे में शामिल होंगे। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने योजना का प्रारूप तैयार कर लिया है और कर्मचारी संगठनों से सुझाव भी लिए जा चुके हैं।

अब इसे वित्त विभाग की अनुमति के बाद कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी करेगी संचालन विभागीय अधिकारियों के अनुसार, योजना का संचालन राज्य स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा किया जाएगा। इसमें कानूनी, बीमा और स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा। एक तकनीकी टीम क्लेम प्रोसेसिंग, हेल्थ पैकेज, अस्पतालों की संबद्धता सहित अन्य तकनीकी कार्य देखेगी। साथ ही एक टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा, जो योजना की समीक्षा और नीतिगत निर्णयों से जुड़े मामलों पर निगरानी रखेगी।

Read Also: नववर्ष मिलन समारोह 2026 में सांस्कृतिक और प्रतिभा सम्मान का आयोजन—उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद में नवीन कार्यकारिणी का गठन

योजना की पात्रता योजना में कर्मचारी के पति-पत्नी, माता-पिता, दो आश्रित बच्चे, दत्तक बच्चे, तलाकशुदा पुत्री शामिल होंगे। वहीं पेंशनर के मामले में पति-पत्नी पेंशनर पात्र रहेंगे। पात्र हितग्राहियों का पंजीयन एमपीएसईडीसी के माध्यम से किया जाएगा और यूनिक आईडी डिजिटल कार्ड जारी किए जाएंगे। आश्रितों की जानकारी का अनुमोदन कार्यालय प्रमुख करेंगे। प्रत्येक वर्ष आश्रितों की जानकारी का सत्यापन अनिवार्य रहेगा। पेंशनरों का पंजीयन पेंशनर कोड के आधार पर किया जाएगा। कार्ड में पेंशनर का पे-बैंड और विभाग भी अंकित रहेगा।

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...