10.5 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभोपालगोंडवाना मातृशक्ति ट्राईबल फाउंडेशन भेल भोपाल में चल रहे विवाद का निराकरण

गोंडवाना मातृशक्ति ट्राईबल फाउंडेशन भेल भोपाल में चल रहे विवाद का निराकरण

Published on

भोपाल।

गोंडवाना मातृशक्ति ट्राईबल फाउंडेशन भेल भोपाल में चल रहे विवाद का निराकरण,गोंडवाना मातृशक्ति ट्राईबल फाउंडेशन, भेल भोपाल (मप्र) की पंजीकृत संस्था  समस्त जनजातीय समुदाय एवं मातृशक्तियों की उन्नति और विकास के लिए  सतत रूप से कार्यशील है। विगत 6 माह से द्विपक्षीय मातृशक्तियों के बीच चल रहे आंतरिक विवाद पर अब पूर्ण विराम लग गया है।

असिस्टेंट रजिस्ट्रार, फर्म्स एवं संस्था भोपाल(मप्र)द्वारा की गई जाँच के संबंध  में संस्था गोंडवाना मातृशक्ति ट्राइबल फाऊंडेशन द्वारा प्रस्तुत अभिलेखों एवं साक्ष्यों के आधार पर संस्था की वैधानिकता एवं पंजीकरण सत्य एवं विधिसम्मत पाए गए है। जाँच में पाया गया कि संस्था की वैध कार्यकारिणी श्रीमती सुजाता कुंजाम के नेतृत्व में संचालित हो रही है। विरोधी पक्ष मंजू शौरी (जो कि अध्यक्ष होने का दावा कर रही थीं ) द्वारा वैध दस्तावेज उपलब्ध न कराये जाने की स्थिति में एवं बार-बार अनुपस्थिति के कारण उनकी दावेदारी अमान्य पाई गई।

यह भी पढ़िए: Flipkart Big Billion Days: अब तक की सबसे बड़ी सेल, जानें क्या होंगे खास ऑफर्स!

जाँच उपरांत एसिस्टेंट रजिस्ट्रार फर्म एवं संस्था ,भोपाल (म.प्र.)द्वारा आदेशित किया गया है कि सुजाता कुंजाम की कार्यकारिणी ही संस्था की अधिकृत संचालन समिति है। उक्त जाँच संस्था की ओर से द्वितीय पक्ष को  संस्था के नाम, मोहर व लेटर हेड अथवा अन्य किसी भी प्रकार का प्रयोग करना तत्काल प्रभाव से बंद करने एवं संस्था के कार्यों में हस्तक्षेप न करने की सलाह दी जाती है। बहुत जल्द भोपाल में संस्था की अध्यक्ष द्वारा सामाजिक संगठनों की बैठक कर पंजीयन कार्यालय के प्रपत्र का अवलोकन कराया जाएगा।

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...