6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभोपालरिटायर्ड बैंक अफसर से लाखों की साइबर ठगी

रिटायर्ड बैंक अफसर से लाखों की साइबर ठगी

Published on

भोपाल।
राजधानी में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को अपने जाल में फंसाकर 57 लाख रुपये की बड़ी ठगी को अंजाम दिया है। ठगों ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर पहले विश्वास जीता, फिर अलग-अलग बहानों से रकम किस्तों में अपने खातों में ट्रांसफर करा ली। पीड़ित रिटायर्ड अफसर को फोन कर बताया गया कि उनका बैंक खाता संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है और यदि तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो खाता फ्रीज कर दिया जाएगा। इसके बाद वीडियो कॉल और फर्जी दस्तावेज दिखाकर डराया गया। डर के माहौल में आकर पीड़ित ने करीब 12 दिनों में कई बार ट्रांजैक्शन कर कुल 57 लाख रुपये ठगों के बताए खातों में जमा करा दिए।

Read Also: जीभ का कैंसर (Tongue Cancer): क्या यह पूरी तरह ठीक हो सकता है? स्टेज-1 के इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज!

जब काफी समय बाद भी “समस्या” हल नहीं हुई, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रकम कई अलग-अलग खातों में भेजी गई है। पुलिस का कहना है कि साइबर गिरोह बेहद शातिर तरीके से लोगों को डराकर ठगी कर रहा है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी अनजान कॉल, वीडियो कॉल या लिंक पर भरोसा न करें और बैंक से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा न करें।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात: विधायक सबनानी ने किया भूमि पूजन

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31 में बुधवार को विकास कार्यों...