15.7 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeभोपालभीकम बनें उपाध्यक्ष,भाजपा जिला भोपाल पदाधिकारियों की घोषणा

भीकम बनें उपाध्यक्ष,भाजपा जिला भोपाल पदाधिकारियों की घोषणा

Published on

भोपाल

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा भोपाल नगर जिला पदाधिकारियों की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। सूची के अनुसार विभिन्न पदों पर कुल 25 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। घोषित सूची के अनुसार  राम बंसल,  भानु दीक्षित,  राजकुमार विश्वकर्मा,  पीकम सिंह बघेल,  अमन यादव, अनय पंडित,  विनय द्विवेदी और श्रीमती नीतू चोकसे को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

महामंत्री पद पर प्रदीप खरेबावत और मुकेश राय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री पद पर  रोकेश कुकरेजा, जितेंद्र अहिरवार, श्रीमती सरिता पिपलावे, टलकेश नायक,  योगेश राजवानी,  धर्मेंद्र परिहार और श्रीमती संतोष हिरवे को नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी  राजेंद्र द्विवेदी को दी गई है, जबकि सह-कोषाध्यक्ष के रूप में श्रीमती आशा पारोचे को मनोनीत किया गया है। कार्यालय मंत्री के रूप में डॉ. गोविंद मुखेरिया तथा सह कार्यालय मंत्री के रूप में मृदुल भार्गव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Read Also: राष्ट्र निर्माण में बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि 52वीं एसआरजीएम नेवल गन रवाना, 300 किलोवॉट सोलर प्लांट का लोकार्पण

इसके अलावा कार्यालय प्रभारी के रूप में दीपक लांडे, मन की बात प्रभारी के रूप में  सुमित पांडे, आईटी प्रभारी के रूप में  विवेक विजय सिंह तथा सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में श्रीमती विभा गरुड़ को नियुक्त किया गया है। पार्टी कार्यालय ‘अटल भवन’, इमामी गेट, आरेरा चौक, भोपाल से जारी विज्ञप्ति में नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन सुदृढ़ करने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नई टीम को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की अपेक्षा व्यक्त की है।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में कार्निवल ‘समन्वय 2026’ का भव्य शुभारंभ

भोपाल। कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॉजी में वार्षिक उत्सव कार्निवल ‘समन्वय 26’ का भव्य उद्घाटन...

नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिवनी-मालवा में किया विशाल जनसभा को संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...