भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल भोपाल में इस साल 5 महाप्रबंधक रिटायर होंगे । इसके चलते इस यूनिट में नये महाप्रबंधकों की तलाश शुरू हो जायेगी वहीं कई अपर महाप्रबंधक भी भेल को अलविदा कहेंगे । जानकारों के मुताबिक अक्टूबर 2026 को एमएम के महाप्रबंधक विपुल अग्रवाल,कस्तूरबा अस्पताल की मुखिया डॉ. पी सचदेवा अगस्त 2026,महाप्रबंधक गौतम मजूमदार अक्टूबर 2026,महाप्रबंधक अमित शर्मा (रिटायरमेंट पूर्व बनें जीएम) मार्च 2026,महाप्रबंधक एसके गुप्ता (रिटायरमेंट पूर्व बनें जीएम) मार्च 2026 को रिटायर होंगे ।
वहीं अगले साल महाप्रबंधकगण जीपी बघेल,विकास खरे,जे चटर्जी,रूपेश तैलंग और झांसी के ईडी रिजवान सिद्धीकी भी भेल को अलविदा कहेंगे । खासबात यह है कि भेल के चेयरमेन के सदाशिव मूर्ति और डायरेक्टर एसएम रामानाथन भी रिटायर हो जायेंगे । इसी तरह भेल के अपर महाप्रबंधगण श्री चटोपाध्याय,केएम मीनाज,राघवेन्द्र शुक्ला,जीराजगोपाल,प्रदीप कुमार नायक,व्हीएस चौहान,एआर राजीव,अशोक जीवने और राजकुमार जैन भी इसी साल रिटायर होंगे । ऐसे में नये महाप्रबंधकों की भी तलाश शुरू हो जायेगी ।
Read Also: असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार
भेल के वित्तीय वर्ष 2026—2027 के लिये मुखिया को नई टीम तैयार करनी पड़ेगी । इस साल भोपाल यूनिट बेहतर परफारमेंस जरूर कर रही है लेकिन कंपनी की त्रिची यूनिट नंबर वन पोजिशन में बनी हुई है जहां भोपाल यूनिट 4500 करोड़ का टर्नओवर पार करते हुये दिखाई दे रही है वहां त्रिची यूनिट 7000 करोड़ तक टर्नओवर पूर करने की कोशिश में लगी हुई है । इस बार कंपनी के पास दो लाख करोड़ से ज्यादा के आर्डर हैं इसलिये हर यूनिट में बेहतर परफारमेंस वाले अफसरों को बिठाना जरूरी है ।
