16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालट्रैक पर आई भोपाल मेट्रो: सुभाषनगर डिपो में टेस्टिंग हुई; कल आरकेएमपी...

ट्रैक पर आई भोपाल मेट्रो: सुभाषनगर डिपो में टेस्टिंग हुई; कल आरकेएमपी तक जाएगी

Published on

भोपाल

भोपाल में मेट्रो कोच आने के बाद इनके कनेक्ट और टेस्टिंग की प्रोसेस पूरी हो गई है। सुभाषनगर डिपो में बने इंस्पेक्शन बे लाइन (IBL) पर सीनियर इंजीनियर्स, टेक्निकल एक्सपर्ट्स, सुपरवाइजर सहित 50 से ज्यादा लोगों की टीम ने इस काम को पूरा किया। सोमवार को मेट्रो ट्रैक पर चलाकर देखी गई। मंगलवार को इसे सुभाषनगर से लेकर आरकेएमपी स्टेशन तक चलाकर देखा जाएगा।

गुजरात के सांवली (बड़ोदरा) से तीन कोच आने के बाद भोपाल मेट्रो के ट्रायल रन की तैयारियां की जा रही है। इससे पहले तीनों कोच को आपस में कनेक्ट कर दिया गया। मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल के अलावा सॉफ्टवेयर टेस्टिंग करने के बाद इसे सोमवार को डिपो में बने ट्रैक पर चलाकर भी देखा गया। यह टेस्टिंग सफल रही है और अब मेट्रो को शहरी ट्रैक पर लेकर आएंगे।

2 अक्टूबर को हो सकता है फायनल ट्रायल रन
आने वाले कुछ दिनों तक ट्रैक पर सेफ्टी ट्रायल चलेगा। इसके बाद फाइनल ट्रायल रन होगा। 2 अक्टूबर को फायनल ट्रायल रन किया जा सकता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मेट्रो में सफर भी करेंगे।

डिपो में 24 घंटे चला काम
मेट्रो कोच को कनेक्ट करने और टेस्टिंग करने का काम सुभाषनगर डिपो में तीन शिफ्ट में 24 घंटे चलता रहा। मेट्रो रेल के अलावा मेट्रो बनाने वाली एल्सटॉम ट्रांसपोर्ट इंडिया लिमिटेड के कर्मचारी भी यहां पर मौजूद हैं।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...