12 C
London
Friday, May 15, 2026
HomeभोपालBhopal Railway Overbridge:भोपाल का 18 करोड़ का ओवरब्रिज बना हादसे का मोड़...

Bhopal Railway Overbridge:भोपाल का 18 करोड़ का ओवरब्रिज बना हादसे का मोड़ 90 डिग्री घुमाव पर बवाल मंत्री ने लिया संज्ञान

Published on

Bhopal Railway Overbridge:मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक रेलवे ओवरब्रिज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया यूज़र्स इसकी जमकर ट्रोलिंग भी कर रहे हैं. दरअसल इस पुल पर एक अजीबोगरीब 90 डिग्री का मोड़ बनाया गया है जिसके कारण स्थानीय लोगों ने यात्रियों के लिए चिंता जताई है.

वहीं इस पुल को बनाने वाले अधिकारियों पर सवाल उठ रहे हैं तो उन्होंने तर्क दिया है कि इस पुल को बनाने के लिए ज़मीन की कमी थी इसके अलावा पास में मेट्रो स्टेशन होने के कारण उनके पास कोई और रास्ता नहीं था. जब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो PWD मंत्री राकेश सिंह ने इसका संज्ञान लिया है.

मंत्री राकेश सिंह ने लिया संज्ञान जांच के आदेश

इस मामले का संज्ञान लेते हुए मंत्री राकेश सिंह ने ट्वीट कर कहा कि भोपाल के अशबाग इलाके में बने रेलवे ओवरब्रिज का NHAI की टीम ने निरीक्षण किया है इस मामले की रिपोर्ट गुरुवार तक आ जाएगी. उसी आधार पर निर्णय लिया जाएगा और कार्रवाई भी की जाएगी. आपको बता दें कि इस अशबाग रेलवे ओवरब्रिज के 90 डिग्री के मोड़ को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे कि इस मोड़ के कारण कोई भी यात्री हादसे का शिकार हो सकता है. इसी को लेकर PWD मंत्री ने जांच कराने की बात कही थी.

करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से बना पुल

जानकारी के अनुसार जब मार्च 2023 में इस ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हुआ था तब सरकार ने कहा था कि इसके चालू होने से अशबाग इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. लोगों को अब रेलवे फाटक पर घंटों इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा और न ही दूसरी तरफ जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा. बताया गया था कि इस पुल से रोज़ाना करीब तीन लाख लोगों को फायदा होगा. करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से बने इस ओवरब्रिज की लंबाई 648 मीटर और चौड़ाई 8.5 मीटर है.

अजीबोगरीब 90 डिग्री का मोड़ बना चिंता का सबब

हालांकि इस पुल का डिज़ाइन अब चर्चा में है. दरअसल इसमें एक अजीबोगरीब 90 डिग्री का मोड़ बनाया गया है जिसके बारे में लोग सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग भी कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स भी किए जा रहे हैं. वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा मोड़ बहुत ख़तरनाक हो सकता है, क्योंकि इससे वाहनों को मोड़ने में दिक्कत होती है और दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ जाता है. कई लोगों ने यह भी कहा कि इतनी भारी लागत से बने पुल का डिज़ाइन थोड़ा और सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया जाना चाहिए था.

अधिकारियों का तर्क ज़मीन की कमी और मेट्रो स्टेशन

अधिकारियों ने इस अजीबोगरीब मोड़ के पीछे ज़मीन की कमी और पास में बन रहे मेट्रो स्टेशन को वजह बताया है. उनका कहना है कि डिज़ाइन को मौजूदा परिस्थितियों के अनुकूल बनाना पड़ा. हालांकि यह तर्क जनता की चिंता को कम नहीं कर पा रहा है जो सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

यह भी पढ़िए: LIVE Indore Couple Case Updates: राजा रघुवंशी हत्याकांड पत्नी सोनम और प्रेमी राज पर कस रहा शिकंजा दोनों एक-दूसरे को बता रहे मास्टरमाइंड

अस्वीकरण: यहाँ दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबरों पर आधारित है. पुल की सुरक्षा और डिज़ाइन से संबंधित अंतिम निर्णय और कार्रवाई सरकारी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी.

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...