16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपाल'बाइबल पकड़ाया, देवी-देवताओं को गलत कहा', अंजू के पिता पर धर्मांतरण कराने...

‘बाइबल पकड़ाया, देवी-देवताओं को गलत कहा’, अंजू के पिता पर धर्मांतरण कराने का लगा आरोप

Published on

ग्वालियर

पाकिस्तान गई अंजू के पिता की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ग्वालियर में कुछ लोगों ने पुलिस से अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस की शिकायत की है। निजी चैनल के पत्रकार ने आरोप लगाया है कि अंजू के पिता ने उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया है। साथ ही हाथ में जबरन बाइबल पकड़ाई है। पत्रकार ने अंजू के पिता पर आरोप लगाया है कि हिंदू देवी-देवताओं को उन्होंने अपशब्द कहे हैं। पत्रकार के साथ बजरंग दल के लोग भी एसपी के पास इसकी शिकायत लेकर पहुंचे थे।

दरअसल, पत्रकार मोनू राठौर ने बताया कि वह पाकिस्तान जाकर शादी करने वाली अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस का इंटरव्यू लेने के लिए बोना गांव पहुंचा था। यहां जब उसने गया प्रसाद से इंटरव्यू लेने की कोशिश की तो गया प्रसाद ने मोनू राठौर पर पहले प्रार्थना करने का दबाव बनाया। कहा कि जब तक प्रार्थना नहीं करोगे तब तक इंटरव्यू नहीं दूंगा। प्रार्थना करने के बाद जब मेरा गॉड मुझे परमिशन दे देगा, तभी मैं इंटरव्यू दूंगा।

इसके अलावा पत्रकार मोनू राठौर ने आरोप लगाया कि गया प्रसाद ने जबरन उसके हाथों में बाइबल पकड़ाई और उस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया। इतना ही नहीं गया प्रसाद ने हिंदू देवी देवताओं के लिए अपशब्द भी कहे। इसके बाद मोनू राठौर वहां से निकल आया और सीधा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मोनू राठोर एसपी ऑफिस पहुंचा और यहां बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एसपी राजेश सिंह को ज्ञापन सौंपा है। वहीं, गया प्रसाद थॉमस पर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की तो वे खुद गांव जाएंगे और हिंदू भाइयों की रक्षा करेंगे। वहीं, अंजू के पिता की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...