3.3 C
London
Wednesday, January 14, 2026
Homeभोपालभोपाल के सबसे लंबे फ्लाईओवर पर बाइक सवार की मौत, ब्रिज का...

भोपाल के सबसे लंबे फ्लाईओवर पर बाइक सवार की मौत, ब्रिज का गलत डिजाइन बना वजह!

Published on

भोपाल ,

करीब एक महीने पहले शुरू हुए राजधानी भोपाल के सबसे लंबे बी. आर. आंबेडकर फ्लाईओवर पर गुरुवार रात को दर्दनाक घटना में एक युवक की जान चली गई. युवक ड्यूटी ख़त्म कर बाइक से घर जा रहा था. इसी दौरान फ्लाईओवर की 2 ब्रांच जहां अलग होती हैं, वहां वह अपने आगे जा रही बलेनो कार में पीछे से जा भिड़ा. टक्कर इतनी तेज थी कि कार पीछे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

टक्कर के बाद युवक जैसे ही सड़क पर गिरा, वैसे ही पीछे से तेज रफ्तार में एक इको कार ने उसे कुचल दिया और कई फ़ीट तक घसीटते हुए ले गई, जिससे युवक की गर्दन धड़ से अलग हो गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई. मृतक युवक का नाम निरंजन प्रजापति (26) है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि टक्कर मरने वाला ईको कार ड्राइवर मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गया.

बता दें कि फ्लाईओवर पर जिस जगह यह हादसा हुआ है, उसके गलत डिज़ाइन को लेकर पहले से ही सवाल खड़े हो रहे हैं. इस जगह पर फ्लाईओवर दो ब्रांच में बंटता है और इस वजह से यहां वल्लभ भवन रोटरी और मैदा मिल रोड वाला ट्रैफिक एक दूसरे को क्रॉस करते हैं, जिससे यहां पहले ही हादसे की आशंका जताई जा चुकी थी.

हालांकि, इस क्रासिंग पर गाड़ियों की रफ्तार को कम करने के लिए स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं, लेकिन यहां ब्रिज की चढ़ाई है. लिहाज़ा, गाड़ियों की रफ्तार तेज़ रहती है और उसकी वजह से ही हादसे की आशंका जताई जा रही है. माना जा रहा है कि स्पीड ब्रेकर पर आगे वाली कार ने ब्रेक मारा और उसी समय पीछे से बाइक घुस गई.

Latest articles

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

भोपाल |श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड ब्रांच में मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी...

मकर संक्रांति पर दादाजी धाम में होंगे धार्मिक व जनसेवा कार्यक्रम

भोपाल ।रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर,...

भोपाल में शुरू हुई जल सुनवाई, सभी 85 वार्डों में सुनी गईं शिकायतें

भोपाल ।भोपाल में मंगलवार को पहली बार शहर के सभी 85 वार्डों में ‘जल...

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मौत पर परिजनों को 1.45 करोड़ का मुआवजा

भोपाल ।भोपाल में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल शिवप्रसाद भिलाला की सड़क दुर्घटना में हुई...

More like this