7.5 C
London
Thursday, February 12, 2026
HomeभोपालMP में बीजेपी नेता की दबंगई! घर में घुसकर व्यापारी को पीटने...

MP में बीजेपी नेता की दबंगई! घर में घुसकर व्यापारी को पीटने के बाद उज्जैन में काट रहे थे फरारी, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Published on

अशोकनगर

शहर में एक दिन पहले कपड़ा व्यापारी के साथ भाजपा नेता ने मारपीट की थी। घर में घुसकर व्यापारी को घसीटते हुए बाहर लाया था और बुरी तरह से पीटा था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी। अब बीजेपी नेता को देहात पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार किया है।

बता दें कि जिले के तुलसी सरोवर कॉलोनी में शुक्रवार को बच्चों में साइकिल चलाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद बीजेपी नेता लक्ष्मी कुमार यादव गुस्से में जितेंद्र कुशवाह के घर में घुस गया था और उसके साथ मारपीट की थी। उसे बाहर ला कर बुरी तरह पीटा था। इस घटना के बाद परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया था। इस मारपीट का वीडियो भी वायरल था। देहात थाना प्रभारी आर पी एस चौहान ने बताया कि पुलिस बीजेपी नेता को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची थी, लेकिन घर पर ताला लगाकर वह फरार हो गया था। जिसके बाद उसकी लोकेशन निकाली गई। लोकेशन में पता चला कि वह उज्जैन में है। पुलिस उज्जैन पहुंची और बीजेपी नेता को गिरफ्तार कर लिया है।

कुशवाह समाज में रोष
इस मामले को लेकर जिले में कुशवाह समाज के लोगों ने जमकर हंगामा किया था। रविवार को कुशवाहा समाज की एक बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें कुशवाहा समाज के लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में पुलिस प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपने और धरना देने की तैयारी थी, लेकिन पुलिस ने आरोपी बीजेपी नेता को रविवार की शाम उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया और अशोक नगर लेकर पहुंची।

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this