11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeभोपालचुनाव में बीजेपी को 30 से भी कम सीटें मिलेंगी- सर्वे का...

चुनाव में बीजेपी को 30 से भी कम सीटें मिलेंगी- सर्वे का जिक्र कर MP Congress ने किया ट्वीट तो…

Published on

नई दिल्ली

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव और MCD चुनाव के नतीजे सामने आ गये हैं, हिमाचल प्रदेश के अलावा गुजरात विधानसभा और MCD चुनाव में कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि हिमाचल में सरकार बनाने के बाद अन्य राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ गया है। मध्य प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में कांग्रेस वहां भी जीत का और भाजपा को हराने का दावा अभी से कर रही है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने किया ट्वीट
मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा सर्वे का हवाला देते हुए ट्वीट किया गया कि मध्यप्रदेश में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) को 30 से भी कम सीटें मिलेंगी। सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के इस ट्वीट पर कई लोग अरविंद केजरीवाल के भविष्यवाणी और सर्वे का जिक्र कर चुटकी ले रहे हैं।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
@DamodarHegde4 यूजर ने लिखा अब कांग्रेस भी अरिवंद केजरीवाल की तरह ये सब शुरू कर चुकी है? वो कहते थे कि गुजरात से भाजपा जा रही है और आप आ रही है लेकिन नतीजों में क्या निकला? भाजपा सरकार बना रही है। @rishibagree यूजर ने लिखा कि उसी IB वाले ने बताया होगा? @alochak_manoj यूजर ने लिखा कि आपकी भविष्यवाणी बिलकुल सही हो सकती है, बशर्ते राहुल गांधी की रैली मत कराना। @Mukesh19701 यूजर ने लिखा कि केजरीवाल भी ऐसा ही बोल रहे थे। अहंकार को छोड़कर जनता के बीच जाओ और जनता से संवाद बनाओ तब कुछ बात बन सकती है।

@YSBundela1008 यूजर ने लिखा कि गजब हवा है केजरीवाल की विपक्षी पार्टियों में, अब तो कांग्रेस भी सर्वे करा रही है। अच्छा तो ये बताइये इसका सर्वे किसने किया ? IB या RAW ने ? या फिर अक्कड़ बक्कड़ करके आपस में ही कुछ भी कहदो | मतलब इतनी निराशा है कांग्रेस में कि अब झूठ के अलावा और कुछ बचा ही नहीं है पार्टी में। @RUPKAYTHA यूजर ने लिखा कि आपने गलती से कांग्रेस की जगह बीजेपी लिख दिया है, अभी भी समय है इसे सुधार लीजिए और इसका उल्टा कर लीजिए क्योंकि 30 सीटें भी अगर कांग्रेस मध्यप्रदेश में ला पाई तो कोई आश्चर्य नहीं होगा।

बता दें कि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है और शिवराज सिंह मुख्यमंत्री हैं। हालांकि चुनाव के बाद कांग्रेस ने सरकार बनाई थी लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे, इसके बाद सरकार गिर गई थी और भाजपा ने सरकार बनाई। अब कांग्रेस का दावा है कि 2023 विधानसभा चुनाव में भाजपा की हालत खराब होने वाली है।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...