16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeभोपालभाजपा की जीत देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की विजय हैः...

भाजपा की जीत देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की विजय हैः श्रीमती कृष्णा गौर

Published on

भोपाल

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने शनिवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र ने एक बार फिर लोकसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक 1 लाख 47 हजार की लीड दिलाकर इतिहास रचा है। आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई व बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह विजय आपके परिश्रम की विजय है, आपकी मेहनत, आपके समर्पण की विजय है और इतनी गर्मी में भी जो हमने मतदान का प्रतिशत तय किया था वह भी पूरा किया। हमारी लीड इस बात का गवाह है कि हर एक कार्यकर्ता ने, हर एक जनप्रतिनिधि ने अपने-अपने वार्डों में अपने-अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा मतदान हो इस बात का प्रयास किया।

मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने यह बात शनिवार को भोपाल में निवास पर आयोजित कार्यकर्ताओं, पार्षदों और मण्डल अध्यक्षों की बैठक में कही। इस दौरान उन्होंने नसीहित देते हुए कहा कि, गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की विशेषता है कि जो कम सौंपा जाता है, उसको बहुत निष्ठा से करते हैं, लेकिन कई बार बीच में कुछ अवसर ऐसे आ जाते हैं कि हमारे कार्यकर्ताओं की लापरवाही भी देखी जाती है और गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता की लापरवाही की अगर बात हो तो हमारे कान यह सुनना पसंद भी नहीं करते।

इसलिए गोविंदपुरा का देवतुल्य कार्यकर्ता जब इस प्रकार की लापरवाही करता है, अनदेखी करता है। संगठन के दिशा-निर्देशों को ध्यान नहीं देता है तो सबसे बड़ा नुकसान हम अपना स्वयं का भी करते हैं और अपने भविष्य का भी करते हैं और अपनी पार्टी का भी करते हैं। हमारी पार्टी, हमारा संगठन हजारों आंखों से हमको देखता है, हमारे कार्यों का मूल्यांकन करता है। इसलिए आज जब हम एक बार फिर यहां पर एक बड़े आयोजन के लिए उसको सफल बनाने के लिए बैठे हैं तो उसे पूरी जिम्मेदारी से सफल बनाएंगे। बैठक में महापोर परिषद सदस्य जितेंद्र शुक्ला, छाया ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता तीर्थराज मिश्रा, गोविंदपुरा विधानसभा प्रभारी गणेश राव नागर और बारेलाल अहिरवार मौजूद सहित सभी गणमान्य पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री शिवराज का करेंगे भव्य स्वागत…
पूरे देश में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाकर उभरी है और देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाकर एक नया इतिहास रचने का काम किया है। सन 1962 के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि गैर कांग्रेसी राजनीतिक दल ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। इसका श्रेय देश भर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जाता है। कल रविवार को शताब्दी एक्सप्रेस से 2:00 बजे हमारे नेता प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह जी चौहान, जिन्हें केंद्रीय मंत्री एक बड़ा विभाग प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने उन्हें दिया है, देश भर के किसानों के कल्याण के लिए उनके हाथ में जो बागडोर सौंपी है, निश्चित रूप से उनके नेतृत्व में यह देश बहुत आगे बढ़ेगा। यह विभाग कृषि के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा और इसलिए आप केंद्रीय कृषि मंत्री के रूप में जब वह हमारे बीच में आ रहे हैं तो उनका भव्य स्वागत करने की तैयारी हम सबको करना है। हमारे इस पूरे रोड शो में जो स्थान गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र को मिला है, वह अपने बंगले के सामने से लेकर गोपाल भार्गव जी के बंगले तक का है और यहां तक हमें मंच लगाने हैं और एक-एक वार्ड का एक-एक मंच हम लगाएंगे।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

एम्स भोपाल की ऐतिहासिक उपलब्धि: अलग ब्लड ग्रुप के बीच सफल किडनी ट्रांसप्लांट, पिता ने बेटे को दी नई जिंदगी

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भोपाल ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी मिसाल...

दादाजी धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब: माँ गंगा की आराधना संपन्न, आज मनाया जाएगा माँ पीतांबरा प्रकटोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

नायब तहसीलदार की प्रताड़ना से तंग आकर पटवारी ने दी जान

रतलाम। मप्र के रतलाम जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ खजूरी...