6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपाल15 सितंबर को फिर बहेगा खून... बरसेंगे पत्थर, MP के इस जिले...

15 सितंबर को फिर बहेगा खून… बरसेंगे पत्थर, MP के इस जिले में आखिरी बार होगा ‘गोटमार’

Published on

छिंदवाड़ा

मध्‍य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के पांढुरना में बीते कई सालों से गोटामार मेले का आयोजन होता है। जिसमें दो गांव के लोग एक-दूसरे पर पत्‍थर बरसाते हैं। जिसमें कई लोग घायल भी होते है और बीते सालों में कई लोगों ने जान भी गवां दी है। आइए जानते है कि आखिर ऐसा मेला और ये खेल क्‍यों खेला जाता है, क्‍या है इसके पीछे की कहानी।

गोटमार मेले के पीछे की ये है कहानी…
पांढुर्णा में हर साल पत्थर बरसाने का इस खूनी खेल के पीछे एक दुखद प्रेम कहानी है, जिसका अंत खून से हुआ था, उसी की याद में यह खूनी खेल पांढुर्णा में खेला जाता है। मान्यता है कि सालों पहले पांढुर्णा के एक युवक को सांवरगांव की लडक़ी से प्रेम हो गया था, लेकिन यह प्रेम कहानी उनके परिवार वालों को रास नहीं आ रही थी, दोनों ही परिवार शादी के लिए राजी नहीं थे, ऐसे में आधी रात को युवक अपनी प्रेमिका के घर गया और उसे भगा लायाड़

जैसे ही दोनों इस जाम नदी में पहुंचे तो लड़की और लड़के के परिवार वालों ने उन्हे रोकने का प्रयास किया तो दोनों ही तरफ से पत्थर बरसने लगे। ऐसे में दोनों की यहां दर्दनाक मौत हो गई। इसी बात का प्रायश्चित यहां पर आज भी जारी है, तथा लोग यहां पत्थर बरसाकर एक दूसरे का खून बहाने के लिए लालायित रहते है। अब तक 14 लोगों की मौत इस खूनी गोटमार में हो चुकी है।

पलाश तोड़ने के लिए होता है खूनी संघर्ष
आपको यह भी जानकर आश्चर्य होगा कि जिस लड़की की नदी में मौत हुई थी उसके प्रतीक स्वरूप नदीं के बीच पुल के पास एक पलाश का पेड़ गड़ाया जाता है, उस पर झंडी बांधी जाती है, इसी पेड़ की झंडी को तोडऩे के लिए दोनों पक्षों में खूनी गोटमार होता है, जो पक्ष पहले झंडी तोड़ता है जीत उसकी होती है।

माता चंडी का है मंदिर, वहीं होती है पूजा
पांढुर्णा में मां चंडी का प्रसिध्द मंदिर है जहां पर पहले दोनों ही पक्षों के द्वारा पूजा की जाती है, बाद में दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू होती है। कलेक्टर मनोज पुष्प ने एनबीटी डिजीटल को बताया कि गोटमार मेला छिंदवाड़ा का पारंपरिक मेला है। प्रशासन ने घायल लोगों को उपचार के लिए एंबुलेंस और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैसी तमाम व्यवस्था की है, गोफन को प्रतिबंधित किया गया है, धारा 144 प्रभावी रहेगी, किसी भी तरह की घटना ना घटे इसके लिए विशेष निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...