22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
HomeभोपालBSP उम्मीदवार का हार्ट अटैक से निधन, MP की इस लोकसभा सीट...

BSP उम्मीदवार का हार्ट अटैक से निधन, MP की इस लोकसभा सीट पर टल गया चुनाव

Published on

बैतूल,

सफेद गमछे में नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे अशोक भलावी.

मध्य प्रदेश के बैतूल के बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि दोपहर में उनके सीने में तेज दर्द उठा था. इसके बाद परिजन अशोक भलावी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए. वहां, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सोहागपुर गांव के रहने वाले अशोक भलावी सब्जी व्यापारी थे.

बुधवार को उनका अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम में होगा. इसकी वजह से बैतूल की सीट पर चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है. बताते चलें कि 50 साल के अशोक भलावी महज पांचवीं कक्षा तक पढ़े थे. उनके चार बेटे हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था. हालांकि, इसके पहले वह गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ चुके थे.

कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने निर्वाचन आयोग को अशोक भलावी के निधन के संबंध में सूचना भेज दी है. आजतक से बात करते हुए एमपी के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कहा कि ‘बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद बैतूल सीट पर चुनाव की प्रक्रिया अब नए सिरे से होगी. इस सीट पर बसपा की तरफ से नए उम्मीदवार का नाम दिए जाने के बाद प्रक्रिया की जाएगी.

बैतूल में 26 अप्रैल को होनी थी वोटिंग
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल बैतूल लोकसभा सीट का चुनाव अब आगे बढे़गा. घटना की जानकारी चुनाव आयोग को भेज दी गई है. इसके बाद चुनाव आयोग यहां नामांकन और वोटिंग के लिए नई तारीख का ऐलान करेगा. आपको बता दें कि बैतूल में 26 अप्रैल को दूसरे चरण के तहत वोटिंग होनी थी, जो अब बाद में होगी.

बताते चलें कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 52 के तहत यदि किसी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रत्याशी का नामांकन के बाद या मतदान से पहले निधन हो जाता है, तो उस सीट पर वोटिंग स्थगित कर दी जाती है. इसके बाद चुनाव आयोग की तरफ से उस सीट के लिए बाद में चुनाव की तारीख की घोषणा की जाती है.

Latest articles

कर्ज के दलदल ने ली एक और जान: कोलार में रैपिडो चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। राजधानी के कोलार इलाके में कर्ज और तंगहाली से परेशान एक 45 वर्षीय...

महंगाई का बड़ा झटका: मप्र में कमर्शियल एलपीजी 993 महंगी, भोपाल में 3074 तो रीवा में 3323 पहुंचा दाम

भोपाल। मप्र में आम जनता और व्यापारियों पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी है।...

जाटखेड़ी में मकानों को तोड़े जाने पर भड़की कांग्रेस, स्थायी पुनर्वास न होने पर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। राजधानी के जाटखेड़ी क्षेत्र में सड़क निर्माण के नाम पर 20 से अधिक...

एमपी बोर्ड: अब 4 मई तक भर सकेंगे ‘द्वितीय परीक्षा’ के फॉर्म, छात्रों को मिली बड़ी राहत

भोपाल। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (मापशिमं) ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को...

More like this