17.2 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालमहंगाई का बड़ा झटका: मप्र में कमर्शियल एलपीजी 993 महंगी, भोपाल में...

महंगाई का बड़ा झटका: मप्र में कमर्शियल एलपीजी 993 महंगी, भोपाल में 3074 तो रीवा में 3323 पहुंचा दाम

Published on

भोपाल। मप्र में आम जनता और व्यापारियों पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी है। दो महीने की किल्लत के बीच कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में एक साथ 993 रुपए की भारी बढ़ोतरी की गई है। बीते दो महीनों के भीतर कमर्शियल सिलेंडर के रेट 1248 रुपए तक बढ़ चुके हैं। इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और शादी-ब्याह के बजट पर पड़ेगा। प्रदेश के प्रमुख शहरों में अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें आसमान छू रही हैं।

राजधानी भोपाल में यह 3074, इंदौर में 3179, जबलपुर में 3290, ग्वालियर में 3296 और उज्जैन में 3241 में मिलेगा। प्रदेश में सबसे महंगा सिलेंडर रीवा में 3323 का हो गया है। जुलाई तक प्रदेश में 20 हजार से अधिक शादियां होनी हैं। मप्र टेंट कैटर्स एसोसिएशन के रामबाबू शर्मा ने बताया कि सिलेंडर के रेट बढ़ने से कैटरिंग की कॉस्टिंग में 10% तक का फर्क आएगा। अब 500 लोगों के खाने का बजट जो पहले 5 लाख रुपए था, वह करीब 45 से 50 हजार रुपए तक बढ़ जाएगा।

उन्होंने सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की है। भोपाल होटल एवं रेस्टोरेंट संघ के अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली और NRAI के एमपी हेड अभिषेक बहेती ने कहा कि दो महीने में रेट 60% तक बढ़ गए हैं। फरवरी तक जो सिलेंडर 1800 रुपए में मिलता था, वह अब 3000 के पार है। गैस की किल्लत के कारण संचालक डीजल भट्ठी और इंडक्शन का उपयोग कर रहे हैं, जिससे लागत बढ़ रही है। इसके चलते अब रेस्टोरेंट में खाने के दाम 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ाना मजबूरी हो गया है।

महंगाई के साथ-साथ प्रदेश में कमर्शियल गैस की किल्लत भी बनी हुई है। वर्तमान में होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को उनकी जरूरत की केवल 50 प्रतिशत गैस ही उपलब्ध हो पा रही है। इससे व्यापार जगत में भारी नाराजगी और आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ना तय माना जा रहा है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...