17.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeभोपालहोशंगाबाद रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, फ्लिपकार्ट...

होशंगाबाद रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, फ्लिपकार्ट कर्मी की दर्दनाक मौत

Published on

भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की जान चली गई। होशंगाबाद रोड स्थित शनि मंदिर के पास हुए इस हादसे में एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान सौरभ विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो बरखेड़ा पठानी का निवासी था और ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, सौरभ बुधवार रात एक पारिवारिक कार्यक्रम से अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह शनि मंदिर के पास पहुंचा, किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सौरभ सड़क पर बुरी तरह जख्मी हो गया, जबकि वाहन चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सौरभ का मोबाइल उठाया और रीगल पैराडाइज अवधपुरी में रहने वाली उसकी बहन को दुर्घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सौरभ के बहनोई शुभम विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में उसे तत्काल एम्स अस्पताल ले गए। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मिसरोद थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद सौरभ का शव परिजनों को सौंप दिया गया, जहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस घटना से बरखेड़ा पठानी क्षेत्र में शोक की लहर है।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

डिश और इंटरनेट केबल से हो रही बिजली चोरी का खुलासा, 26 मामलों में 16 लाख का जुर्माना

भोपाल। बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली कंपनी जितनी हाईटेक हो रही है, चोर...

कर्ज के दलदल ने ली एक और जान: कोलार में रैपिडो चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। राजधानी के कोलार इलाके में कर्ज और तंगहाली से परेशान एक 45 वर्षीय...