10.5 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeभोपालदिग्विजय सिंह समेत 31 कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज, इस मामले में...

दिग्विजय सिंह समेत 31 कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज, इस मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Published on

राजगढ़

जिले में पूर्व मुख्यमंत्री समेत 31 कांग्रेस नेताओं पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इन सभी पर यातायात बाधित करने और अनु विभाग के अधिकारी के आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की गई है। घटना के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है।

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेस के नेता पंचायती राज वापस लाने और सरपंच संघ की मांगों के समर्थन में राजगढ़ जिले में अलग-अलग जगहों पर सड़क जाम कर धरने पर बैठे थे। पुलिस ने दिग्विजय सिंह सहित 31 कांग्रेस नेताओं पर यातायात बाधित करने के आरोप में मामला कार्रवाई की है।

सड़क जाम कर किया था प्रदर्शन
बता दें कि शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई नेताओं द्वारा ब्यावरा भोपाल मार्ग पर कुरावर थाना क्षेत्र के तिंदोनिया गांव में हाईवे पर धरना प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम किया था। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई थी और यातायात अवरुद्ध हो गया था। इस पर कुरावर थाने में पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित 31 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है।

41 लोगों पर नामजद हुआ मामला दर्ज
राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि राजगढ़ जिले में कांग्रेस के द्वारा सरपंच की मांगों का समर्थन करते हुए चक्का जाम किया था। जिसका पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी समर्थन करते हुए कुरावर में सड़क पर चक्का जाम कर यातायात अवरूद्ध किया था। इस पर जिले भर में कांग्रेसियों के द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद उनकी गिरफ्तारी भी की गई थी। वहीं 41 नामजद और 50 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

किराए के कमरे में छात्र ने फांसी लगाई

भोपाल ।भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक 27 वर्षीय एमबीबीएस छात्र किराए के...

बिलखिरिया पुलिस ने 6 घंटे में किया हत्या का सनसनीखेज खुलासा

भोपाल ।पुलिस अधीक्षक भोपाल देहात रामशरण प्रजापति द्वारा जिले में निर्देशों के अनुपालन में...