15.5 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभोपालजन्माष्टमी से पहले उत्सव, 12 हजार से अधिक लाड़ली बहनों ने BJP...

जन्माष्टमी से पहले उत्सव, 12 हजार से अधिक लाड़ली बहनों ने BJP प्रत्याशी की कलाई पर बांधी राखियां

Published on

खरगोन ,

मध्य प्रदेश के खरगोन में पर्यटन नगर महेश्वर में जन्माष्टमी से पहले भाजपा प्रत्याशी राजकुमार मेव को राखी बांधने के लिए लाड़ली बहनाओं का हुजूम उमड़ा. एक तरफ कुछ भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार मेव को टिकट देने का विरोध कर रहे हैं, वहीं दूसरी और 12 हजार से अधिक बहनों ने प्रत्याशी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर राखी के त्यौहार को यादगार बनाया.

खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 65 किमी दूर पर्यटन महेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार मेव राखी के बाद और जन्म जन्माष्टमी से 2 दिन पहले रक्षाबंधन का महा उत्सव पिछले 14 साल से मना रहे हैं. मंगलवार को हाल ही में घोषित हुए भाजपा के प्रत्याशी राजकुमार मेव परंपरा के तहत राखी महोत्सव रखा. इसके लिए महेश्वर विधानसभा क्षेत्र के करही मंडल में हजारों लाड़ली बहनाओं का हुजूम उमड़ पड़ा.

करही कृषि उपज मंडी में महिलाएं राखी बांधने के लिए एकत्रित हुईं. यहां से रैली के रूप में नेहरू मार्केट, बाजार चौक, चांदनी चौक होते हुए गौशाला परिसर पहुंचीं. यहां पर रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया. ये कार्यक्रम संस्कार सत्यमेव जयते संस्था द्वारा आयोजित किया गया.

उल्लेखनीय है पिछले एक सप्ताह से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार कुमार को टिकट देने के विरोध में भाजपा के कार्यकर्ता लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं का प्रत्याशी को राखी बांधने के लिए हुजूम उमड़ना सोचने पर मजबूर करता है.

इतनी राखियां बांधीं कि प्रत्याशी का पूरा हाथ भर गया
राखी को लेकर राखी बांधने को लेकर लाड़ली बहनों में उत्साह इतना अधिक था कि प्रत्याशी राजकुमार मेव ही नहीं, उनके छोटे बेटे लव की कलाई भी राखियों से भर गई. राखी के इस महाउत्सव की शुरुआत 14 साल पहले मंडलेश्वर के हनुमान मंदिर से शुरू हुई थी जो लगातार चलती आ रही है. जन्माष्टमी से ठीक 2 दिन पहले हर साल राजकुमार मेव अपनी विधानसभा की बहनों से राखी बंधवाते हैं.

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती पर साकेत नगर में प्रतिमा का अनावरण, सीएम डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में दी पुष्पांजलि

भोपल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर की जन्म जयंती मंगलवार को...

पांचवें बड़े मंगल पर बाल स्वरूप हनुमान जी को अर्पित किए गए श्रीराम नाम अंकित लाल वस्त्र

भोपाल। अधिकमास एवं पांचवें बड़े मंगल के पावन व दुर्लभ संयोग पर राजधानी भोपाल...