15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभोपालपाकिस्तान में ठाठ, दुबई में संपर्क... अंजू की 'लव स्टोरी' पर सरकार...

पाकिस्तान में ठाठ, दुबई में संपर्क… अंजू की ‘लव स्टोरी’ पर सरकार को शक, कराएगी जांच

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से संबंधित ईसाई महिला अंजू इस समय फातिमा बन चुकी हैं। पाकिस्तान जाकर उसने अपने प्रेमी नसरुल्‍लाह से न‍िकाह कर लिया है। अंजू ने इसके लिए अपना धर्म भी बदला है। अंजू की प्रेम कहानी भारत और पाकिस्‍तान दोनों जगह चर्चा का विषय बनी हुई है। वह कैसे पाकिस्तान पहुंची? इस बात की जांच मध्य प्रदेश सरकार करवाएगी।

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा है कि पाकिस्तान जाने के मामले पर सरकार को इंटरनेशनल कांस्पीरेसी का शक है। अंजू के पाकिस्तान जाने से लेकर पहुंचने तक की जांच होगी। गृहमंत्री ने कहा कि अंजू की जिस तरह से पाकिस्तान में आवभगत हो रही है। उससे शक पैदा हो रहा है कि क्या कोई बड़ा गिरोह है जिसने उसे आसानी से पाकिस्तान पहुंचाया है?

मिश्रा ने कहा कि मैंने स्पेशल ब्रांच को जांच के निर्देश दिए हैं। टीम इसकी कड़ियां जोड़कर जांच करेगी। दरअसल, अंजू मूल रूप से ग्वालियर के बौना गांव की रहने वाली है। उसके पिता का ना गया प्रसाद थॉमस है। वह पति अरविंद के साथ राजस्थान के भिवाड़ी में रहती थी। अपने किसी को बिना बताए पाकिस्तान जा पहुंच गई।

अंजू ने पाकिस्तान में नसरुल्लाह नाम के युवक से मिलने पहुंची थी। अंजू उसे फेसबुक फ्रेंड बता रही थी। वह उससे दोस्ती होने की जानकारी देती रही, लेकिन बाद में सोशल मीडिया में उसके निकाह की फोटो और वीडियो वायरल होने लगे। अंजू ने शादी न करने की बात कही है। अंजू के वीजा एप्लीकेशन फार्म की जांच में यह बात सामने आई है कि अंजू ने खुद पाकिस्तान जाने की वजह ही शादी करना बताया है।

बाद में जब वह पाकिस्तान पहुंच गई तो उसके निकाह की खबरें आने लगीं। खुफिया एजेंसियों ने बिना बताए पाकिस्तान गई अंजू के बारे में पड़ताल भी की, लेकिन ज्यादा कुछ जानकारी हाथ नहीं लगी है। हालांकि प्रारंभिक जांच में दुबई के किसी शख्स से अंजू के संपर्क होने की जानकारी सामने आई है। भारत की जांच एजेंसियां भी इस मामले की जांच में जुटी हैं।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...