3.3 C
London
Wednesday, January 14, 2026
Homeभोपालबच्चे घर में हिंदू पर स्कूल में ईसाई, 15 लड़कियां और 33...

बच्चे घर में हिंदू पर स्कूल में ईसाई, 15 लड़कियां और 33 लड़कों का धर्म परिवर्तन, हॉस्टल के रिकॉर्ड में चौंकाने वाला खुलासा

Published on

मंडला

मंडला के एक स्कूल में धर्मांतरण का बड़ा खेल खुला है। समय समय पर एमपी से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिस पर सरकार सख्ती से काम कर रही है। इस बार मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने अपनी जांच में खुलासा किया है। उन्हे पता चला कि साइन फॉर इंडिया स्कूल में 48 बच्चों को ईसाई धर्म की शिक्षा दी जा रही थी। बच्चों को उनके माता-पिता की अनुमति के बिना धार्मिक गतिविधियों में शामिल किया जा रहा था। आयोग को यह भी जानकारी मिली कि स्कूल बिना अनुमति के चलाया जा रहा था और बच्चों का ब्रेनवॉश किया जा रहा था।

यह मामला बिछिया जनपद के साइन फॉर इंडिया स्कूल का है। जांच में पता चला कि स्कूल में मंडला, ओडिशा और अनूपपुर के 48 बच्चे रह रहे हैं। इनमें 15 लड़कियां और 33 लड़के हैं। स्कूल से बड़ी मात्रा में धार्मिक किताबें जब्त की गई हैं।

बिना अनुमति चल रहा था स्कूल
बाल संरक्षण आयोग को जानकारी मिली थी कि ओडिशा का ज्योति राज बिना अनुमति के स्कूल और छात्रावास चला रहा है। जब टीम ने बच्चों से बात की, तो उन्होंने बताया कि वे डॉक्टर और इंजीनियर नहीं, बल्कि पास्टर और सिस्टर बनना चाहते हैं। उन्हे ईसाई धर्म की शिक्षा इस हद तक दी जा रही थी कि वे धर्मांतरण के लिए आसानी से प्रेरित थे।

हॉस्टल में बच्चों को बताया ईसाई
बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉक्टर निवेदिता शर्मा ने बताया कि स्कूल आवासीय स्कूल के रूप में चल रहा था। हॉस्टल में रह रहे 48 बच्चों के दस्तावेज पूरे नहीं मिले। स्कूल के दस्तावेज में बच्चे का धर्म हिंदू और जाति गोंड लिखी मिली। वहीं हॉस्टल के रिकॉर्ड में सभी बच्चों को ईसाई बताया गया है। डॉक्टर शर्मा ने यह भी बताया कि बच्चियों के बाथरूम में कैमरे लगे हुए मिले, जो कि आपत्तिजनक है।

घर में दूसरा धर्म स्कूल में दूसरा
बच्चों ने बताया कि रोजाना शाम बजे यहां ईसाई धर्म की प्रार्थना कराई जाती है। उन्होंने बताया कि पहले वे दूसरा धर्म मानते थे, लेकिन यहां आने के बाद वे ईसाई धर्म मानने लगे हैं। मामले को लेकर मंडला डीपीसी ने एक्शन लिया है। साथ ही मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Latest articles

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

भोपाल |श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड ब्रांच में मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी...

मकर संक्रांति पर दादाजी धाम में होंगे धार्मिक व जनसेवा कार्यक्रम

भोपाल ।रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर,...

भोपाल में शुरू हुई जल सुनवाई, सभी 85 वार्डों में सुनी गईं शिकायतें

भोपाल ।भोपाल में मंगलवार को पहली बार शहर के सभी 85 वार्डों में ‘जल...

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मौत पर परिजनों को 1.45 करोड़ का मुआवजा

भोपाल ।भोपाल में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल शिवप्रसाद भिलाला की सड़क दुर्घटना में हुई...

More like this

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

भोपाल |श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड ब्रांच में मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी...

मकर संक्रांति पर दादाजी धाम में होंगे धार्मिक व जनसेवा कार्यक्रम

भोपाल ।रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर,...

भोपाल में शुरू हुई जल सुनवाई, सभी 85 वार्डों में सुनी गईं शिकायतें

भोपाल ।भोपाल में मंगलवार को पहली बार शहर के सभी 85 वार्डों में ‘जल...