16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभोपालएडमिशन के लिए घूस में लिया मुर्गा, फिर स्कूल में ही टीचर्स...

एडमिशन के लिए घूस में लिया मुर्गा, फिर स्कूल में ही टीचर्स ने की शराब पार्टी

Published on

बुरहानपुर,

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सोनूद गांव के माध्यमिक सरकारी स्कूल के टीचर शराब और चिकन पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं.आरोप है कि स्कूल के टीचरों ने समय से पहले छात्रों को स्कूल से छुट्टी दे दी और उसके बाद स्कूल में ही शराब पार्टी करने लगे. ग्रामीणों ने टीचरों के शराब और चिकन पार्टी का वीडियो बना लिया. ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.

ग्रामीण युवकों की मानें तो शिक्षकों पर आरोप है कि दो बच्चों का एडमिशन करवाने के लिए मुर्गा लिया गया था. शिक्षक उसी मुर्गे की पार्टी कर रहे थे. स्कूल को बंद कर बच्चों को बोल दिया गया कि छुट्टी हो गई है. इस दौरान टीचरों ने कहा कि उन्हें किसी मीटिंग में जाना है.

रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद जब सभी छात्र स्कूल से चले गए तो शिक्षकों ने मिड-डे मील वाले कमरे में बैठकर शराब पार्टी की. वहीं एक बच्ची ने ये भी बताया कि एक टीचर ने शराब के नशे में अपनी पैंट में ही टॉयलेट कर दिया.

ग्रामीणों के अनुसार यह वीडियो शुक्रवार का है जब दिन में ही स्कूल परिसर में बैठकर टीचर शराब पार्टी कर रहे थे. स्कूल में टीचरों के पार्टी करने का वीडियो ग्रामीण ने रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जानकारी के मुताबिक मिडिल स्कूल के प्रधान नवल राठौड़, अरुण पंधारे और सिख राम पवार स्कूल में बैठकर करीब 3 बजे तक शराब पार्टी करते रहे.

वहीं इस मामले को लेकर बुरहानपुर जिला कलेक्टर भव्या मित्तल ने बताया यह पहला मामला मेरी जानकारी में सामने आया है. उन्होंने कहा, जितने भी शिक्षक मौके पर मौजूद होंगे उन सभी की जांच की जाएगी. जांच में आरोप सही पाए जाने पर तत्काल उन्हें सस्पेंड किया जाएगा. कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...