6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश के कलेक्टर हुए और भी 'दमदार', अब बदमाशों को सीधे...

मध्य प्रदेश के कलेक्टर हुए और भी ‘दमदार’, अब बदमाशों को सीधे भेज सकेंगे जेल

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश के कलेक्टर्स को और अधिक शक्तियां प्रदान की गई हैं। प्रदेश के गृह विभाग ने उनकी शक्ति बढ़ा दी है। अपने-अपने जिलों में अशांति और दंगा फसाद करने वालों की अब खैर नहीं होगी। कलेक्टर सीधे बदमाश को जेल भेज सकेंगे गृह विभाग में प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं। गृह विभाग ने कलेक्टर को आदेश देते हुए कहा है कि 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर के बीच अशांति फैलाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एनएसए एक्ट के तहत जेल भेजा जाए।

दरअसल,मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश पुलिस को निर्देश दिए हैं। चुनाव आयोग ने कहा है कि आदतन अपराधी और लंबे समय से अपराध में शामिल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिससे चुनाव के दौरान अशांति और दंगा फसाद जैसी स्थिति ना बने। आयोग की निर्देश के बाद गृह विभाग ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किया है।

गृह विभाग में साफ कहा है कि पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने पिछले दिनों एक आदेश जारी किया था। मुख्यालय ने सभी एसपी को निर्देश दिए थे कि प्रदेश के 39 हजार बेल जंपर है। यानी कि अपराध करने के बाद कोर्ट से जमानत हुई और वापस पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई बेल का भी आरोपियों ने उल्लंघन किया।

पुलिस को कोर्ट की तरफ से आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए निर्देश दिए, लेकिन पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए। एक तरफ मुख्यालय का आदेश दूसरी तरफ चुनाव आयोग की गाइडलाइन पुलिस के लिए मुश्किल पैदा कर सकती है। क्योंकि आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आदतें अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ऐसे में चुनाव के दौरान अपराधियों पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो गाज भी गिर सकती है।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...