7.6 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeभोपालकांग्रेस नेता ने पीएम मोदी के पिता का किया जिक्र, नरोत्तम मिश्रा...

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी के पिता का किया जिक्र, नरोत्तम मिश्रा बोले- ये इटली के वंशजों की सरपरस्ती वाली भाषा

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नेता अरुण यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदेश दौरे के पहले उनके दिवंगत पिता का जिक्र किया। जिसके बाद सत्तारूढ़ भाजपा ने यादव पर निम्न स्तर की मानसिकता रखने का आरोप लगाया। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को संस्कार विहीन पार्टी कहा।

ऐसी भाषा संस्कार विहीन लोग बोलते हैं- नरोत्तम मिश्रा
बुधवार को कांग्रेस नेता अरुण यादव द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के पिता को लेकर किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, “कांग्रेस संस्कार विहीन पार्टी है। अरुण भाई आज आपके पिताजी सुभाष यादव जी की आत्मा जार-जार हो रही होगी। ये भाषा इटली के वंशजों की सरपरस्ती वाली भाषा है जो कभी पीएम मोदी को जहरीला सांप, कभी मौत का सौदागर बोलती है ये भाषा संस्कार विहीन लोग बोलते हैं।” नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये भारत देश है और यहां पर जब पिता स्वर्गीय हो जाते हैं तो हमारे यहां उन्हें पानी देने का रिवाज है। आपने आज निंदनीय कृत्य किया है।

मोदी जी के पिताजी भी आना चाहें तो आ सकते हैं- कांग्रेस नेता
दरअसल, भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को भोपाल से देश के 10 लाख बूथों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं। जिसके बाद प्रधानमंत्री के प्रदेश के आगामी दौरे पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में कांग्रेस के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा, ‘‘मोदी जी आ जाएं और उनके ऊपर कोई हो, वो भी आ जाएं। नड्डा जी आ ही रहे हैं, मोदी जी के पिताजी भी आना चाहें तो आ सकते हैं, हमें कोई आपत्ति नहीं है।’’

अरुण यादव की इस टिप्पणी की आलोचना करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘‘यादव द्वारा की गई टिप्पणी उनकी निम्न स्तर की मानसिकता को दर्शाती है। यह कांग्रेस की संस्कृति और उनकी ‘मोहब्बत की दुकान’ को दिखाती है। मोदी जी देश के गौरव हैं और देश के नागरिकों के स्वाभिमान भी।” मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस सबसे निम्नतम स्तर पर जा रही है। जब वह जमीनी स्तर पर लोकप्रिय प्रधानमंत्री के साथ प्रतिस्पर्धा करने में असमर्थ है तो वह अभद्र और असंस्कृत भाषा का प्रयोग करने पर उतर आई है। यादव ने राजनीतिक शालीनता की सारी हदें पार कर दी हैं।”

प्रदेश में भाजपा के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भी प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता के नाम राजनीतिक विवाद में घसीटने’ को लेकर यादव पर निशाना साधा और इसे देश के 140 करोड़ नागरिकों का अपमान बताते हुए कांग्रेस नेता से माफी मांगने को कहा। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यादव की टिप्पणी दर्शाती है कि कांग्रेस नेता पूरी तरह से असंस्कृत हो गए हैं।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त

भोपाल। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते...

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...