20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeभोपालकांग्रेस ने घोषणा पत्र से की 'महाराज' को छेड़ने की कोशिश! 'अंग्रेजों...

कांग्रेस ने घोषणा पत्र से की ‘महाराज’ को छेड़ने की कोशिश! ‘अंग्रेजों के मित्र सिंधिया’ लिखने वाली सुभद्रा कुमारी के नाम पर पुरस्कार

Published on

भोपाल

बात इसी साल अप्रैल की है, जब वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश और केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिर‍ादित्‍य सिंधिया के बीच ट्विटर (X) पर लंबी बहस छिड़ गई थी, इसकी वजह थी सुभद्रा कुमारी चौहान, जो 1904 में जन्‍मी और जिनकी 1948 में मृत्‍यु हुई। इनकी एक चर्चित कविता ‘झांसी की रानी’ जिसमें ग्‍वालियर के सिंध‍िया राजवंश को ‘अंग्रेजों का मित्र’ बताया था। इसी को लेकर सिंधिया और जयराम रमेश के बीच बहस हुई। अब मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किया तो फिर सुभद्रा कुमारी चौहान के नाम का जिक्र कर ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया को छेड़ने की कोशिश की गई है।

दरअसल, सोमवार को विधानसभा चुनाव को लेकर मध्‍य प्रदेश कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र में कांग्रेस ने जनता से 59 लुभावने वादे किए हैं। इस घोषणा पत्र में कांग्रेस ने सुविख्‍यात कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान के नाम से पुरस्‍कार देने का वादा किया है। सुभद्रा कुमारी चौहान के नाम से पुरस्‍कार देने का वादा कर कांग्रेस ने एक बार फिर से ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया को उकसाने का काम कर दिया है।

झांसी की रानी में बताया, ‘अंग्रेजों के मित्र सिंधिया’
बता दें कि सुविख्‍यात कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान ने अपनी कविता ‘झांसी की रानी’ में सिंध‍िया राजवंश को अंग्रेजों का मित्र बताया था। 1857 की क्रांति पर आधारित कविता में सुभद्र कुमारी ने लिखा है- ‘अंग्रेजों के मित्र सिंधिया ने छोड़ी राजधानी थी, बुंदेले हरबोलों के मुंह हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी’। इसके चलते सिंधिया राजवंश पर देश के साथ गद्दारी करने के आरोप लगते हैं। पहले ऐसे आरोप बीजेपी नेता लगाते थे, अब जब ज्‍योतिर‍ादित्‍य सिंधिया बीजेपी में हैं, तो कांग्रेसी ऐसी आरोप लगाने से परहेज नहीं कर रहे हैं।

महिला पत्रकार को मिलेगा सुविख्‍यात कवयित्री के नाम पर पुरस्‍कार
कांग्रेस ने सोमवार को जारी किए अपने घोषणापत्र में आखिरी नंबर पर वादा किया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर सुविख्‍यात कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान पत्रकारिता सम्‍मान प्रारंभ कर महिला पत्रकारों को सम्‍मानित करेंगे। इस सम्‍मान स्‍वरूप 2 लाख रुपए दिए जाएंगे।

जयराम रमेश और सिंधिया के बीच ट्विटर वॉर
इसी साल अप्रैल में केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया और कांग्रेस नेता जयराम रमेश के बीच ट्विटर (अब X) पर वाक् युद्ध छिड़ गया था। कांग्रेस नेताओं को गद्दार कहे जाने से नाराज रमेश ने सिंधिया के खिलाफ ट्वीट कर मोर्चा खोल दिया था। उन्‍होंने लिखा- सुभद्रा कुमारी चौहान की मशहूर कविता भूल गए हैं। दोनों के बीच इसको लेकर ट्विटर वॉर चलता रहा।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

सात साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, भाई ने सौतेली मां पर लगाया पीट‑पीटकर हत्या का आरोप

रीवा। मप्र के रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के आमिर कोनी गांव में...

भोपाल में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा, एजेंसी के बाहर दिनभर इंतजार करते रहे उपभोक्ता

भोपाल। राजधानी के एयरपोर्ट रोड स्थित जानवी इंडेन गैस एजेंसी पर गुरुवार को रसोई...