16.6 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeभोपालकांग्रेस के 'बड़े फरमान' की भोपाल में निकली हवा, मीनाक्षी नटराजन का...

कांग्रेस के ‘बड़े फरमान’ की भोपाल में निकली हवा, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर प्रदर्शन में जुटे महज 7 कार्यकर्ता

Published on

भोपाल। मप्र में कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के बाद मचे देशव्यापी सियासी घमासान के बीच राजधानी भोपाल में सोमवार को एक बेहद अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली। शीर्ष नेतृत्व की ओर से भाजपा कार्यालय के घेराव का एक बड़ा फरमान जारी किया गया था, लेकिन जमीन पर इस आंदोलन की पूरी तरह हवा निकल गई। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (पीसीसी) के सामने महज 7 युवा कांग्रेसी ही जुटे, जिन्होंने आनन-फानन में पुतला दहन कर अपनी औपचारिकता पूरी की। नजारा यह था कि प्रदर्शनकारी युवा कांग्रेसियों से कई गुना ज्यादा संख्या में वहां पुलिसकर्मी मुस्तैद खड़े थे।

कार्यकर्ताओं की संख्या इतनी कम यानी सिर्फ ‘गिनती’ की थी कि पुलिस ने भी उन्हें रोकने की कोई खास जहमत नहीं उठाई और न ही उनके हाथ से पुतला छीनने का प्रयास किया। चौंकाने वाली बात यह है कि बीते 12 जून को ही एमपी कांग्रेस के संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर मीनाक्षी नटराजन का नामांकन गलत तरीके से खारिज किए जाने के मामले में बड़ा आंदोलन खड़ा करने के निर्देश दिए थे।

इस पत्र में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और महिला कांग्रेस को एकजुट होकर 15, 16 और 17 जून को भाजपा कार्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करने का टास्क सौंपा गया था। लेकिन संगठन के इस बड़े आदेश के बावजूद भोपाल में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय की तरफ बढ़ने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए और पीसीसी के ठीक सामने ही प्रदर्शन निपटा दिया। मैदान में पुतला दहन के दौरान महज 7 चेहरे ही नजर आए, जिनमें जिला महासचिव अनीस शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नीरज यादव, महासचिव दर्शन कोरी, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन रुडेले, भूपेंद्र मिश्रा, रिजूल सेन और सुजल शामिल रहे।

भले ही सड़क पर कार्यकर्ताओं का टोटा दिखा और आंदोलन पूरी तरह फीका रहा, लेकिन कागजों पर भोपाल युवा कांग्रेस ने बकायदा समाचार विज्ञप्ति जारी कर इसे केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ एक बड़ा संघर्ष करार दिया। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस और भोपाल जिलाध्यक्ष अमित खत्री के मार्गदर्शन में हुए इस प्रदर्शन को लेकर खत्री ने बड़ी हुंकार भरते हुए आधिकारिक बयान जारी किया।

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

इंदौर में सड़क चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर कार्रवाई, 80 से अधिक मकान-दुकानें हटाई गईं

इंदौर। शहर के गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार रोड तक सड़क चौड़ीकरण योजना के...

गौतम नगर में 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़, घर में घुसकर अश्लील हरकत करने का आरोप

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ लंबे...