14.8 C
London
Saturday, June 6, 2026
HomeभोपालB'day पार्टी में विवाद, फिर Instagram पर कमेंट..., सुलह करने आए लड़के...

B’day पार्टी में विवाद, फिर Instagram पर कमेंट…, सुलह करने आए लड़के को चाकुओं से गोदा

Published on

इंदौर,

इंदौर में दो गुटों के बीच हुए आपसी झगड़े में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. हमले में छह लोग बुरी तरह घायल हुए हैं. सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दो गुटों के बीच पहले बर्थ-डे पार्टी और फिर सोशल मीडिया पोस्ट पर किए गए कमेंट के बाद झगड़ा हुआ था. पुलिस हत्या को अंजाम देने वाले वाले बदमाशों की तलाश कर रही है.

चाकू से गोदकर हत्या करने का यह मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है. यहां के गड़बड़ी पुल के पास एबीसीडी मल्टी और महादेव नगर के रहने वाले दो गुटों के बीच बर्थडे पार्टी में हुए मामूली विवाद में एक युवक की जान चली गई.

जानकारी के मुताबिक, सुमित उर्फ लक्की का जन्मदिन मनाने के दौरान मामूली बात को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ था. इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर की गई एक पोस्ट को लेकर दोनों गुटों की ओर से जमकर कमेंटबाजी हुई. जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद बढ़ गया. इसी विवाद को शांत करने के लिए दोनों गुट के सदस्य समझौता करने के लिए एबीसीडी मल्टी में मिले.

बातचीत दौरान नसीब खान ने अपने भाई अजीब खान और अन्य साथियों ने मिलकर दूसरे गुट राजा, सुमित, अरुण और अन्य लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में राजा की चाकू के वार से मौत हो गई और दोनों गुट के 6 से ज्यादा लोग गंभीर घायल हो गए. हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले.

चाकूबाजी की घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया और राजा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने दोनों की गुटों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. हत्या कर फरार हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

इस मामले पर राजेंद्र नगर एसीपी रुबीना का कहना है कि इस हत्याकांड के फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है. फिलहाल सोशल मीडियो पोस्ट पर कमेंट किए जाने को लेकर विवाद होने की जानकारी सामने आई है. हम मुख्य कारण जानने के लिए मामले की जांच कर रहे हैं.

Latest articles

महारत्न का दर्जा खो सकते हैं भेल और सेल, सरकार ने सुधार के लिए दिया एक साल का समय

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की दो बड़ी कंपनियों, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स...

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...