13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभोपालभेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन...

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

Published on

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग में आ रहे अवैध निर्माणों पर शनिवार को जिला प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पिपलानी चमारन स्थित लेबर कॉलोनी झुग्गी बस्ती में, ग्लोबल स्किल पार्क के सामने सड़क पर किए गए अवैध कब्जों को प्रशासन ने पूरी तरह जमींदोज कर दिया। इस संयुक्त कार्रवाई में 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाई गईं। प्रशासन के मुताबिक, मुक्त कराई गई करीब 4 हजार वर्ग मीटर जमीन का बाजार मूल्य 40 करोड़ रुपए से अधिक है।

 

​जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम का संयुक्त दस्ता मुस्तैद

​यह पूरी कार्रवाई एसडीएम भुवन गुप्ता और तहसीलदार सौरभ वर्मा की मौजूदगी में हुई। शनिवार सुबह से ही प्रशासन, पुलिस और नगर निगम का अमला भारी मशीनरी के साथ मौके पर पहुंच गया था। टीम ने सड़क के दोनों ओर फैले अतिक्रमण को पूरी तरह साफ कर दिया। ​एसडीएम भुवन गुप्ता ने बताया कि ग्लोबल स्किल पार्क के सामने मुख्य सड़क पर लंबे समय से अवैध कब्जा था, जिससे रायसेन रोड के चौड़ीकरण में बाधा आ रही थी।

​अतिक्रमण मुक्त जमीन का विवरण

​लोकेशन: पिपलानी चमारन, लेबर कॉलोनी (ग्लोबल स्किल पार्क के सामने), रायसेन रोड।
​क्षेत्रफल: 210 मीटर पीडब्ल्यूडी (PWD) सड़क के दोनों ओर करीब 4 हजार वर्ग मीटर (43 हजार वर्ग फीट) जमीन।
​अनुमानित कीमत: ₹40 करोड़ से अधिक।
​हटाए गए निर्माण: 70 अवैध दुकानें और 42 झुग्गियां।
​राजनीतिक गरमाहट: कांग्रेस ने की पुनर्वास की मांग
​प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान मौके पर सियासी हलचल भी देखने को मिली। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।

Latest articles

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

More like this

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कर्ज के तनाव में युवक ने खाया सल्फास, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना इलाके में कर्ज के बोझ और तकादेदारों की कथित...