15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeभोपालMP में लगेगा देश का सबसे बड़ा एथेन क्रैकर प्लांट, 60 हजार...

MP में लगेगा देश का सबसे बड़ा एथेन क्रैकर प्लांट, 60 हजार करोड़ का होगा इन्वेस्टमेंट, 20 हजार लोगों को रोजगार

Published on

सीहोर,

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीहोर जिले के आष्टा में लगने वाले देश के सबसे बड़े एथेन क्रैकर प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है. इस परियोजना से प्रत्यक्ष 20 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा. मध्य प्रदेश के इतिहास का यह सबसे बड़ा निवेश है. उद्योग विभाग के मुताबिक यह मध्य प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा सिंगल प्रोजेक्ट इन्वेस्टमेंट है. गेल (इंडिया) लिमिटेड इस प्लांट को लगाएगी.

सीहोर जिले की आष्टा तहसील में लगभग 60, 000 करोड़ रुपए के निवेश से निर्मित होने वाली यह परियोजना देश की सबसे बड़ी एथेन क्रैकर परियोजना होगी. इसमें ग्रीन फील्ड पेट्रोकेमिकल परिसर भी प्रस्तावित है. इसके तहत एलएलडीपीई, एचडीपीई, एमईजी और प्रोपेलीन जैसे पेट्रोकेमिकल्स का उत्पादन होगा.

इस प्लांट से निर्माण अवधि के दौरान 15,000 लोगों और संचालन अवधि के दौरान लगभग 5,600 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा. परियोजना में 70 हेक्टेयर की टाउनशिप भी प्रस्तावित है. परियोजना का भूमिपूजन आगामी फरवरी तक और वाणिज्यिक उत्पादन वित्त वर्ष 2030-31 में प्रारंभ होने की संभावना है.

दिल्ली के मध्य प्रदेश भवन में आयोजित बैठक में मध्यप्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक चंद्रमौली शुक्ला और गेल (इंडिया) लिमिटेड के निदेशक आर.के. सिंघल ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ परियोजना के संबंध में मीटिंग की.

 

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...