9.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeभोपालआर्केस्ट्रा में डांसर के साथ जमकर लगाए ठुमके, खूब उड़ाई नोटों की...

आर्केस्ट्रा में डांसर के साथ जमकर लगाए ठुमके, खूब उड़ाई नोटों की गड्डी, एमपी का रंगबाज टीचर कौन?

Published on

मऊगंज:

जिले में एक सरकारी टीचर ने गुरु की गरिमा को तार-तार कर दिया है। उसने पूरे क्षेत्र को शर्मसार कर दिया है। सरकारी स्कूल में पदस्थ एक मास्टर साहब का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्टेज पर लड़कियों के साथ ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं वे पैसे भी उड़ा रहे हैं। मना करने पर गाली-गलौज और हाथापाई भी करते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल, वायरल वीडियो किसी लोकल आर्केस्ट्रा प्रोग्राम का है। इस प्रोग्राम में एक टीचर मंच पर नाचते, झूमते और हाथापाई करने लगते हैं। सूचना के अनुसार वे कोई आम शख्स नहीं बल्कि हनुमना जनपद शिक्षा केंद्र के सीएससी और पहाड़ी शासकीय विद्यालय में पदस्थ शिक्षक जगतनाथ साकेत हैं।

सारी करतूत कैमरे में हो गई कैद
बताया जा रहा है कि वे शराब के नशे में थे। वे महिला डांसरों के साथ मंच पर जमकर ठुमके लगाने लगे। नाचते-गाते मास्टर साहब इतने अमर्यादित हो गए कि सार्वजनिक मंच पर सारी हदें पार कर दीं। मास्टर साहब की सारी करतूत जिसमें उनका डांस करना, गाली देना और नोटों की बारिश कैमरे में केद हो गया है। वे लोगों से हाथापाई भी कर रहे हैं।

कलेक्टर ने क्या कहा?
इस मामले को लेकर जब मऊगंज कलेक्टर संजय जैन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिस सरकारी टीचर का वीडियो वायरल हो रहा है वह हनुमना क्षेत्र का है। मामला संज्ञान में आया है। एसडीएम से मामले की जांच करा कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। जब उनसे पूछा गया कि BRC ने 100-200 में मामला रफा दफा करने की बात कही तो उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो उन पर कार्रवाई होगी।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this