21.8 C
London
Sunday, May 24, 2026
Homeभोपालईद उल जुहा पर बैंक छुट्टी में बदलाव की मांग: यूनियंस ने...

ईद उल जुहा पर बैंक छुट्टी में बदलाव की मांग: यूनियंस ने मुख्यमंत्री से कहा- 27 के बजाय 28 मई को हो अवकाश

Published on

भोपाल। मप्र में ईद उल जुहा (बकरीद) के त्योहार और बैंकों की छुट्टी की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। प्रदेश में बकरीद का त्योहार जहां 28 मई को मनाया जाना है, वहीं सरकारी कैलेंडर के अनुसार बैंकों में अवकाश एक दिन पहले यानी 27 मई को घोषित है। इस विसंगति को दूर करने के लिए यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस मध्य प्रदेश ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुहार लगाई है कि बैंकों की छुट्टी की तारीख में संशोधन कर इसे 28 मई किया जाए।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर वी.के. शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री से पत्र लिखकर आग्रह किया गया है कि ईद के पावन अवसर पर बैंक एवं वित्तीय संस्थानों में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट (NI Act) के अंतर्गत पूर्व में घोषित 27 मई के अवकाश को संशोधित किया जाए और इसकी जगह 28 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए।

यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि वास्तविक त्योहार की तिथि पर ही अवकाश घोषित किया जाना व्यावहारिक और आवश्यक है, ताकि बैंक और वित्तीय संस्थानों के तमाम कर्मचारी और अधिकारी इस धार्मिक पर्व को अपने परिवारों के साथ पूरी श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मना सकें। संगठन ने तर्क दिया है कि दिल्ली और गुजरात सरकारों ने भी इस विसंगति को देखते हुए अपने पूर्व घोषित अवकाशों में संशोधन कर दिया है और अब वहां भी 28 मई को ही बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसी तर्ज पर मध्य प्रदेश सरकार को भी जल्द से जल्द आदेश जारी कर बैंक कर्मचारियों को राहत देनी चाहिए।

Latest articles

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पंजाब में शुरू हुई आवारा कुत्तों को पकड़ने की मुहिम

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से की 'इंसानियत' बनाए रखने की अपील चंडीगढ़।...

More like this

हनी ट्रैप-2 से हिला सियासी और प्रशासनिक गलियारा: रसूखदारों के 100 से ज्यादा वीडियो मिले

भोपाल। मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर एक बार फिर देश के सबसे चर्चित और...

मान सिंह विसेन ने संभाली अपना दल (एस) मध्य प्रदेश की कमान

भोपाल। अपना दल (सोनेलाल) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह विसेन ने मध्य प्रदेश...

पुरुषोत्तम मास पर दादाजी धाम मंदिर में गूंजेंगे भक्ति के स्वर

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल 'श्री दादाजी...